For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Ranking : बेन स्टोक्स को मिला ऐतिहासिक पारी का तोहफा, बुमराह और रहाणे ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की चांदी लग गई है। स्टोक्स के अलावा विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बुमराह टेस्‍ट क्रिकेट के टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। बुमराह को सातवें स्‍थान पर जगह मिली है, जबकि रहाणे 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडरर्स की रैंकिंग में स्‍टोक्‍स ने दो स्‍थानों की छलांग लगाई है। वहीं, टेस्‍ट क्रिकेट में बल्‍लेबाजों की रैंकिंग की बात की जाए तो स्‍टोक्‍स ने 13 स्‍थानों की बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप 15 बल्‍लेबाजों में जगह बना ली है। स्‍टोक्‍स अब बल्‍लेबाजों की टेस्‍ट रैंकिंग में करियर के बेस्‍ट 13वें स्‍थान पर आ गए हैं। वहीं ऑलराउंडर की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले में बेन स्‍टोक्‍स ने 135 रन की पारी खेलकर जैक लीच के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 76 रन की मैच विनिंग साझेदारी बनाई थी। स्टोक्स की इस शानदार पारी की मदद से इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया 1 विकेट से हराया था।

वहीं कोहली बल्‍लेबाजी रैंकिंग में अभी पहले स्थान पर काबिज हैं, जबकि स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। भारत के हनुमा विहारी को 40 स्‍थान का फायदा हुआ और वह 70वें स्‍थान पर पहुंचे। विहारी ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी में 93 रन की पारी खेली थी। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के युवा बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशाने ने 45 स्‍थानों की छलांग के साथ 37वां स्‍थान हासिल किया। इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 40 स्‍थानों की छलांग लगाई। अब वह टेस्‍ट गेंदबाजी रैंकिंग में 43वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। भारत के इशांत शर्मा भी टॉप-20 में शामिल हो गए हैं।

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 17:02 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+