For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Ranking: भारत और कोहली की बादशाहत बरकरार, कुक की लंबी छलांग

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में भारत को हराकर इंग्लैंड ने रैंकिंग में बढ़त हासिल की है ।आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग हार के बाद भी भारत को कोई नुकसान नहींं हुआ है। भारत शीर्ष स्थान पर बरकार है लेकिन इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 4-1 की जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रृंखला की शुरुआत 125 अंक के साथ की थी लेकिन श्रृंखला गंवाने के बाद उसके 115 अंक रह गए हैं।भारत को मंगलवार को समाप्त हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट में 118 रन से हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसने इंग्लैंड को श्रृंखला 1-4 से गंवा दी।

इंग्लैंड ने श्रृंखला की शुरुआत पांचवें स्थान और 97 अंक के साथ की थी लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ बड़ी जीत से उसको आठ अंक का फायदा हुआ है और टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए 105 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

जो रूट की इंग्लैंड की टीम अब दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से सिर्फ एक अंक पीछे है। इन दोनों टीमों के 106 अंक हैं लेकिन आस्ट्रेलिया की टीम दशमलव अंक में बेहतर स्थिति में होने के कारण दूसरे स्थान पर है।न्यूजीलैंड के 102 अंक हैं जिससे इन चार टीमों के बीच अब सिर्फ पांच अंक का अंतर है।

बल्लेबाजों के टॉप दस में दो बदलाव हुए हैं। जो रुट एक स्थान के फायदे से चौथे और अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले एलिस्टेयर कुक 11 स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर एक स्थान के नुकसान से पांचवें और एडेन मार्कराम एक स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर मौजूद हैं।

Story first published: Wednesday, September 12, 2018, 17:55 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+