Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट में 'नंबर 1' भारत का रुतबा बरकरार, लेकिन चिंता की भी है बात!

आईसीसी की ताजा रैंकिग में टीम इंडिया नंबर वन टीम बनी हुई है। गुरुवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के 123 अंक है। हालांकि उसके लिए एक चिंता का सबब ये है कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ दूरी 13 अंकों से कम करके छह अंकों की कर ली है। दक्षिण अफ्रीका 117 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और सातवें स्थान पर टीम श्रीलंका के बीच दूरी नौ अंकों की है। आपको बता दें कि आईसीसी ने रैंकिंग का सालाना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में 2013-14 के नतीजों को शामिल नहीं किया गया है। वहीं 2015-16 की सीरीज में जो बी नतीजे निकले हैं उनमें से आधों ( प्रतिशत) को ही शामिल किया गया है। पहले नंबर पर काबिज भारत के जहां 123 अंक हैं जो वहीं दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के 117 अंक हैं। अफ्रीका ने 13 अंकों की लंबी छलांग लगाई है। इससे पहले उसके 109 थे।


हालांकि इन दोनों टीमों के अलावा बाकी की टीमों के अंकों में कमी आई है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमों के अंक कम हुए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा स्थान बरकरार रखा। लेकिन उसके अंक 108 से कम होकर 100 पर आ गए हैं। इंग्लैंड 101 अंक से 99 पर आ गई है। उसे भी दो अंकों का घाटा झेलना पड़ा है। पाकिस्तान टीम अब न्यूजीलैंड से पीछे छठे स्थान पर चली गई है। उसके 93 अंक हैं। पाकिस्तान को चार अंकों का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि टीमों के अंकों में आई कमी के पीछे की वजह 2013-14 के रिजल्ट को सूची से हटाना है।

ये रही पूरी लिस्ट
भारत 123 (+1)
दक्षिण अफ्रीका 117 (+8)
ऑस्ट्रेलिया 100 (-8)
इंग्लैंड 99 (-2)
न्यूजीलैंड 97 (+1)
पाकिस्तान 93 (-4)
श्रीलंका 91 (+1)
वेस्टइंडीज 75 (+5)
बांग्लादेश 69 (+3)
जिम्बाब्वे 0 (-5)

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+