For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC की टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंचे केन विलियम्सन

नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की रैंकिंग में सुधार आया है। केन विलियम्सन अब विराट कोहली के साथ साझा तौर पर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में विलियम्सन ने 251 रनों की पारी खेली, जिसके बाद उनके अंकों में बढ़ोतरी हुई और वह विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। ताजा आंकड़ों के अनुसार केन विलियम्सन को 74 अंक मिले, जिसके बाद उनके कुल अंक 812 से बढ़कर 886 हो गए।

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टॉम लैथम ने भी अपने अंकों में जबरदस्त सुधार करते हुए अपने करियर के श्रेष्ठ पर पहुंच गए हैं, उनके कुल अंक 733 तक पहुंच गए हैं और आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में वह दसवे पायदान पर पहुंच गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत उनके अंकों में काफी सुधार हुआ। वहीं वेस्टइंडीज की टीम की बात करें तो अल्जारी जोसेफ 123 रैंक पर पहुंच गए, उनके कैरियर का बेस्ट स्कोर 219 अंक पहुंच गया।

गेंदबाजी की रैंकिंग की बात करें तो नील वैगनर ने छह विकेट की बदौलत वह टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। यह उनके कैरियर की बेस्ट रैंकिंग है। वहीं टिम साउती 817 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर पांचवे पायदान से सातवे पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में स्टीव स्मिथ पहले पायदान पर हैं, उनके कुल 911 अंक हैं। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो पैट कमिंस 904 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह 9वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर की बात करें तो टेस्ट में बेन स्टोक्स 446 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं जबकि रवींद्र जडेजा 397 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 18:05 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+