For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Ranking : क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका

ICC Test Ranking : नई दिल्ली। केन विलियमसन Kane williamson) की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test)) में पाकिस्तान (Pakistan) को 101 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की टीम के साथ एक ऐतिहासिक बात हुई। इस जीत के साथ, न्यूजीलैंड (New Zealand) विश्व टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

पिछली श्रृंखला में, न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत ने उन्हें 117 अंक दिए। ऊधर मेलबर्न में भारत के खिलाफ मिली हार ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे गई। इसलिए न्यूजीलैंड ने अपने प्रशंसकों को साल के अंत में विश्व टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करके नए साल का तोहफा दिया है।

टेस्ट क्रिकेट के पूरे इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर समान था। हालांकि, न्यूजीलैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे स्थान पर गिरा दिया है। उसके 116 अंक हैं। तीसरे स्थान पर रही भारतीय टीम के 115 अंक हैं । इंग्लैंड 106 अंकों के साथ चौथे और श्रीलंका 91 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है ।

बता दें कि न्यूजीलैंड ने बे ओवल में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 101 रन से हराया । मैच को ड्रॉ कराने के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाज अंतिम दिन संघर्ष करते रहे । पाकिस्तान दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-1 से पीछे हो गया । पहली पारी में शतक बनाने वाले कप्तान केन विलियमसन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 10:46 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+