For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Ranking: ताजा टेस्ट रैकिंग में पुजारा को पीछे छोड़ नंबर दो पर पहुंचे कोहली, स्मिथ से काफी पीछे

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पायदान की छलांग लगाते हुए नंबर दो पर पहुंचे हैं। कोहली से आगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ के 938 अंक हैं जबकि 893 अंकों के साथ नंबर दो पर हैं। हालांकि इस मामले में चेतेश्वर पुजारा को दो पायदान का नुकसान हुआ है और वे नंबर 4 पर खिसक गए हैं।

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ रहा पहले टेस्ट मैच शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में लगातार दोहरा शतक जड़ा था। कोहली ने ये छठा दोहरा शतक था। कोहली ने पूरी सीरीज में 610 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज 1-0 से जीतकर लागातार 9 टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड बनाया।

बता दें कि इस सीरीज की शुरुआत में कोहली छठे नंबर पर थे लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से पहले डेविड वार्नर फिर, चेतेश्वर पुजारा, केन विलियमसन और जो रूट को पछाड़ते हुए नंबर दो का स्थान कब्जाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया कप्तान से अभी भी कोहली 45 अंक पीछे हैं। अब कोहली की निगाहें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनने पर होंगी। गौरतलब है कि कोहली वनडे और टी20 में पहले से ही नंबर वन पर काबिज हैं।

टॉप-5: टेस्ट बल्लेबाजों की मौजूदा रैंकिंग

1. स्टीव स्मिथ, रेटिंग 938

2. विराट कोहली, रेटिंग 893

3. जो रूट, रेटिंग 879

4. चेतेश्वर पुजारा, रेटिंग 873

5. केन विलियमसन, रेटिंग 865

रैंक- टीम -अंक

  1. भारत 124 (-1)
  2. दक्षिण अफ्रीका 111
  3. इंग्लैंड 105
  4. न्यूजीलैंड 97
  5. ऑस्ट्रेलिया 97
  6. श्रीलंका 94
  7. पाकिस्तान 88
  8. विंडिज 75
  9. बांग्लादेश 72
  10. जिम्बाब्वे 02

Story first published: Thursday, December 7, 2017, 14:05 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+