
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन
इस मैच का सीधा फायदा टीम इंडिया के सरजी यानी कि जडेजा को मिला भी है क्योंकि इस मैच में 9 विकेट लेने वाले वो अब आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।

रविचंद्रन अश्विन
जडेजा ने ये स्थान भारत के ही स्टार बॉलर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ कर हासिल किया है। रांची टेस्ट मैच से पहले दोनों गेंदबाज 892 अंकों पर थे।

9 विकेट
जडेजा ने रांची टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लिए वहीं दूसरे में उन्होंने चार विकेट लिए थे।

टेस्ट रैंकिंग
- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में श्री लंका के रंगना हेराथ तीसरे पायदान पर हैं।
- जबकि चौथा नंबर ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेजलवुड का है।

कोहली ने भी की थी जडेजा की तारीफ
मैच के बाद कप्तान कोहली ने भी रविंद्र जडेजा की तारीफ की थी, उन्होंने कहा था कि वह अपनी कमियों और मजबूतियों को अच्छी तरह जानते हैं, फिटनेस के लिहाज से जडेजा भारतीय टीम में सबसे आगे हैं। एक मैच में 90 से अधिक ओवर करना अपने आप में बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications