For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Test Ranking: ऋषभ पंत ने दर्ज की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग, अक्षर पटेल ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्लीः ऋषभ पंत ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और इसका फायदा उनको एमआरएफ टायर्स आईसीसी मैच टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में भी मिला है। अब ऋषभ पंत ने करियर की बेस्ट सातवीं पॉजीशन हासिल कर ली है इसका मतलब साफ है कि उनको पिछले टेस्ट मैच में बनाए गए मैच विजेता 101 रनों का काफी लाभ हुआ है। यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेली थी जिसको भारत ने एक पारी और 25 रनों से जीता था। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज में जीत ली।

भारत के किसी भी विकेटकीपर द्वारा अर्जित किए गए सर्वाधिक अंक

भारत के किसी भी विकेटकीपर द्वारा अर्जित किए गए सर्वाधिक अंक

ऋषभ पंत अब सातवें स्लॉट पर मौजूद हैं जोकि उनके साथी रोहित शर्मा का भी संयुक्त तौर पर स्लॉट है। रोहित को एक स्लॉट का फायदा हुआ है। ऋषभ पंत को 747 रेटिंग प्वाइंट मिले हैं जोकि किसी भी भारतीय बल्लेबाज को मिले हुए संयुक्त तौर पर 15वीं उच्चतम रेटिंग प्वाइंट हैं और यह रेटिंग अंक भारत के किसी भी विकेटकीपर द्वारा अर्जित किए गए सर्वाधिक अंक हैं।

वाशिंगटन सुंदर ने भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह 39 स्थानों की छलांग लगाते हुए 62वीं पॉजीशन पर जा पहुंचे हैं। उन्होंने 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कैम्प में दिखेंगे दो श्रीलंकाई बॉलर

कोहली-पुजारा की रैंकिंग में गिरावट-

कोहली-पुजारा की रैंकिंग में गिरावट-

कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के लिए वह सीरीज अच्छी नहीं गई। कोहली नवंबर 2017 के बाद से अपने सबसे निम्नतम अंकों पर हैं जबकि पुजारा सितंबर 2016 के बाद से पहली बार 700 रेटिंग पॉइंट से नीचे गए हैं। दूसरी और रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की गेंदबाजी को देखने के बाद इसमें कोई संदेह नहीं था कि इस स्पिन युगल को काफी बेहतर रेटिंग मिलने वाली है।

अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे अब वे दूसरे स्थान पर आ चुके हैं उन्होंने नील वैगनर को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन ने अब ऑलराउंडर की सूची में भी खुद को चौथे स्थान पर दर्ज करा लिया है वे अब शाकिब अल हसन से आगे हैं।

अक्षर पटेल का रिकॉर्ड

अक्षर पटेल का रिकॉर्ड

अक्षर पटेल की बात की जाए तो उनके अंतिम टेस्ट में मिले 9 विकेट ने उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है और कुल मिलाकर उनके 552 रेटिंग पॉइंट है। केवल दो गेंदबाज अभी तक ऐसा कर पाए हैं जिनके तीन टेस्ट मैच खेलने के बाद अक्षर पटेल से अधिक रेटिंग प्वाइंट हो गए हों। इनमें भारत के लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का नाम आता है जिन्होंने 564 रेटिंग प्वाइंट दर्ज किए थे, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चार्ली टर्नर का नाम आता है जो 19वीं शताब्दी में खेले थे और उन्होंने 553 रेटिंग अंक दर्ज किए थे।

अब इंग्लैंड की बात करते हैं तो डेन लॉरेंस 45 स्थान की छलांग लगाते हुए 93वें स्थान पर हैं जबकि जेम्स एंडरसन दो स्थानों पर पहुंचकर चौथे नंबर पर विराजमान हैं।

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 21:07 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+