ICC Test Ranking : स्मिथ को पछाड़ विराट कोहली बने नंबर-वन बल्लेबाज, वाॅर्नर को हुआ बड़ा फायदा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार भी टेस्ट रैंकिग में नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) द्वारा बुधवार जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में कोहली ने आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पछाड़ दिया है। कोहली के अब 928 अंक हो गए हैं, जबकि स्मिथ 923 अंक के साथ उनसे पीछे रह गए हैं। स्मिथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण पहला स्थान गंवा बैठे। स्मिथ ने ब्रिसबेन टेस्ट में केवल 4 रन बनाए जबकि ऐडिलेड टेस्ट में वह 36 रन बनाकर आउट हो गए।

वाॅर्नर को पहुचा फायदा
कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ इंदाैर में हुए डे-नाइट टेस्ट में 136 रनों की पारी खेलने से फायदा मिला है। वहीं डेविड वाॅर्नर को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह 19 अंक बटोरते हुए 5वें स्थान पर आ गए है हैं। वार्नर को पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने का फायदा पहुंचा। वहीं दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सातवें और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टाॅप-10 में अभी भी 3 भारतीय
हालांकि टाॅप-10 बल्लेबाजों की सूची में अभी भी भारत के 3 बल्लेबाज कायम हैं। कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा 791 अंक के साथथ चाैथे स्थान पर, जबकि अजिंक्या रहाणे 759 अकं के साथ छठे स्थान पर हैं। मयंक अग्रवाल 12वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अभी भी 877 अकं के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान टीम को लगा झटका
आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हार झेलने पर पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की टीम आठवें स्थान पर जा पहुंची है। वहीं आस्ट्रेलिया 102 अंको के साथ पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं भारत की बादशाहत 120 अंकों के साथ बरकरार है। न्यूजीलैंड दूसरे तो इंग्लैंड तीसरे स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
