For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के लिए आई दोहरी खुशी, सचिन को पछाड़ ये कीर्तिमान छूने वाले इतिहास के दूसरे भारतीय बने

नई दिल्ली। बुधवार का दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। जी हां, दरअसल आईसीसी ने 2017 के लिए पुरुष खिलाड़ियों के अवॉर्ड की घोषणा की जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी क्रिकटर ऑफ द इयर चुना गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी के ओर से 'सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी' से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कोहली को 2017 का 'वनडे प्लेयर ऑफ द इयर' चुना गया है।

अब कोहली के लिए दोहरी खुशियां लेकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग आई है। कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 900 प्वाइंट्स प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली से पहले ये कारनामा केवल भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर ही कर पाए हैं। यही नहीं विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 900 अंक हासिल किए हैं। दरअसल सचिन ने अपने टेस्ट करियर में सर्वोच्च 898 अंक हासिल किए थे। अब कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

कोहली 900 अंक तक पहुंचने वाले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल 31वें बल्लेबाज हैं। डॉन ब्रैडमैन 961 अंकों के साथ लिस्ट के टॉप बल्लेबाज हैं। उनके बाद मौजूदा नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), रिकी पोंटिंग और जैक हॉब्स (दोनों 942 अंक) उनसे पीछे हैं।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर दो का स्थान कब्जाया है। हालांकि टॉप 10 में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब पुजारा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं लोकेश राहुल को 6 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। लोकेश राहुल अब 18वें स्थान पर हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 947 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हैं।

गावस्कर का इतिहास
1979 में सुनील गावस्कर ने अपने मात्र 50वें टेस्ट मैच में 887 अंकों से सीधे 916 अंकों पर पहुंचे थे। अब कोहली ने सेंचुरियन में अपना 21वां टेस्ट शतक पूरा करते ही अपने 65वें मैच में 880 से 900 अकों प्राप्त किए हैं।

Story first published: Thursday, January 18, 2018, 16:19 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+