For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Ranking : विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, स्मिथ की कुर्सी खतरे में

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ हुई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दाैरान आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गजब प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पछाड़ टेस्ट के बादशाह बने थे, लेकिन अब एक बार फिर कोहली नंबर-वन कुर्सी पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं। वनडे क्रिकेट के नंबर-वन बल्लेबाज कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 254 रनों की पारी खेल रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

सिर्फ 1 अंक दूर

सिर्फ 1 अंक दूर

कोहली को 37 रेटिंग प्वॉइंट्स का फायदा हुआ है, इसी के साथ उनके 936 प्वाइंट्स हो चुके हैं। वहीं स्मिथ 937 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। अब तय है कि आखिरी टेस्ट में अगर कोहली शतकीय पारी खेल लेते हैं तो वह फिर से टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने दोबारा टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। भारतीय उपकप्तान रहाणे नौवें पायदान पर पहुंच चुके हैं। विराट और रहाणे के अलावा टॉप-10 में शामिल होने वाले तीसरे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा हैं। सौराष्ट्र का यह बल्लेबाज चौथे पायदान पर हैं। पहले टेस्ट में दोहरा शतक और दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल भी अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

अश्विन ने भी लगाई छलांग

अश्विन ने भी लगाई छलांग

वहीं स्पिन गेंदबाद रविचंद्रन अश्विन को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले 2 मैचों में कुल 14 विकेट झटकने का जबरदस्त फायदा मिला है। अश्विन को लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में खेलने का माैका मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने रैंकिंग में 10वें स्‍थान से सातवें स्‍थान पर जगह बना ली है। हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर को नुकसान हुआ है। फिलेंडर 791 अंकों के साथ आठवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज में भले ही रवींद्र जडेजा ने बल्ले से कमाल किया हो, लेकिन गेंदबाजों की रैंकिंग में वह फिसल गए हैं. जडेजा 753 अंकों के साथ 14वें स्‍थान पर आ गए।

10 महीने बाद निकला था शतक

10 महीने बाद निकला था शतक

बता दें कि पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी। कोहली के बल्ले से 10 महीने बाद कोई बड़ी पारी निकली थी। यह उनका साल 2019 का टेस्ट में पहला शतक भी रहा जो दोहरे शतक में तब्दील हुआ। आखिरी शतक उनके बल्ले से आस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर 2018 को निकला था। विशाखापट्टनम में हुए पहले मैच में वह पहली पारी में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 31 रन बनाए।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 17:55 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+