बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने कहा- टीम में बदलाव की जरूरत नहीं
सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि मौजूदा बारतीय टीम में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। मुकाबले की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा कि टीम का प्रदर्शन और संयोजन अच्छा है उसमें किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है।
मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि मैच को लेकर उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि- हम पहले भी इस तरह के बड़े मुकाबले खेल चुके हैं और इसका फायदा जरूर होता है लेकिन हम बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम लीग स्टेज पर देख चुके हैं कि बांग्लादेश किसी भी टीम को चौंका सकती है। कप्तान विराट कोहली ने वादा किया है कि जब वे सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश से भिड़ेंगे तो किसी भी प्रकार की निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कोहली ने कहा- हम बर्मिंघम में पहले भी मैच खेले हैं। पिच ठीक है और हमारे गेम के मुताबिक ही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में उमेश यादव की जगह आर अश्विन को शामिल किया गया था। कोहली से जब पूछा गया कि क्या बांग्लादेश के खिलाफ उमेश को टीम में शामिल करेंगे, इस सवाल पर कोहली ने कहा कि उमेश ने प्रक्टिस मैच में शानादर प्रदर्शन किया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा। इसलिए टीम में अभी बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।
कोहली ने युवराज सिंह की तरीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के लिए बड़े मैच जीते हैं ऐसे में उम्मीद है इस मैच में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा। गौरतलब है कि युवराज सिंह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपना 300वां वनडे खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
