सहवाग ने जमाया दोहरा शतक
भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग ने शानदार दोहरा शतक जमाया है.
दूसरे दिन का खेल ख़त्म होते समय सहवाग 284 रन बनाकर खेल रहे थे.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक है. वीरेंदर सहवाग का यह छठवाँ दोहरा शतक है.
सहवाग ने अपना छठवाँ दोहरा शतक 168 गेदों का सामना करते हुए बनाया जिनमें 27 चौके और छह छक्के शामिल थे.
दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुक़सान पर 443 रन बनाए. राहुल द्रविड़ 62 रन बनाकर नाबाद हैं.
इस तरह भारत ने श्रीलंका से 50 रन की बढ़त हासिल कर ली है.
सबसे तेज़
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टले के नाम है. उन्होंने मार्च 2002 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेलते हुए 153 गेदों में दोहरा शतक जमाया था.
इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन वीरेंदर सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में अपने छह हज़ार रन भी पूरे कर लिए. सहवाग अपना 72वाँ टेस्ट मैच खेल रहे हैं.
इसके पहले मैच के पहले दिन श्रीलंका की पूरी टीम 393 रन बनाकर सिमट गई थी. भारत की ओर से हरभजन सिंह ने चार और प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट लिए थे.
तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान और श्रीसंत को एक-एक विकेट मिला.
भारत की ओर से पारी की शुरुआत वीरेंदर सहवाग और अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे मुरली विजय ने की.
मुरली विजय 99 बनाकर रन आउट हो गए. वे हेराथ की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications