For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Rankings: बुमराह ने बनाई टॉप-10 में जगह, विराट कोहली नीचे खिसके

नई दिल्लीः भारत के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने आईसीसी टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में काफी उछाल हासिल किया है। मौजूदा समय में अपने बेहतरीन दौर से गुजर रहे इस युवा बल्लेबाज ने 18 स्लॉट का उछाल हासिल करते हुए बल्लेबाजों की टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में 31वीं पोजीशन हासिल कर ली है। केएल राहुल को इस रैंकिंग में सेंचुरियन टेस्ट में खेली गई शतकीय पारी का पूरा पूरा फायदा मिला है जिसमें उनको मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था और भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 113 रनों से हराकर 1-0 की लीड भी हासिल की थी।

टेस्ट फॉर्मेट में केएल राहुल का बेस्ट स्कोर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आया है जो उन्होंने नवंबर 2017 में बनाया था और अब सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने 34 रनों की साझेदारी की थी जिसमें ओपनिंग पार्टनर मयंक अग्रवाल के साथ 117 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की थी जो बाद में दोनों टीमों के बीच हार और जीत का महत्वपूर्ण फर्क भी साबित हुई। इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ना केवल महत्वपूर्ण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट टेबल में अंक बटोरे बल्कि वे ऐसी एशिया की पहली टीम बन गए जिन्होंने इस जगह पर जीत दर्ज की।

हालांकि विराट कोहली बल्ले से खराब दौर से गुजर रहे हैं और उनको दो स्लॉट का नुकसान हुआ है क्योंकि अब वे बल्लेबाजों की लिस्ट में नौवें स्थान पर खिसक गए हैं तो वहीं रोहित शर्मा की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। फिलहाल तो रोहित चोट के चलते भारत के बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

मंयक अग्रवाल ने केएल राहुल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी में 60 रनों का योगदान दिया था और उनको एक स्थान का फायदा हुआ है जबकि अजिंक्य रहाणे दो स्थान ऊपर चढ़े हैं और वे 25 वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

अगर दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उनके कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज डीन एल्गर दो स्लॉट की बढ़ोतरी पर है और वे 14वें स्थान पर है। उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में 77 रनों का योगदान दिया था जबकि टेंबा बावुमा भी 16 स्थान ऊपर चढ़े हैं और 39वीं पोजीशन पर है क्योंकि उन्होंने भी सेंचुरियन में पहली पारी में 52 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 35 नॉट आउट रन बनाए थे।

वही तेज गेंदबाजी में भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने भी बढ़त हासिल की है। बुमराह को तीन स्लॉट का फायदा हुआ है और अब वे नौवें स्थान पर हैं तो वही मोहम्मद शमी 2 स्थान ऊपर चढ़कर ओवरऑल गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वीं पोजीशन पर पहुंच चुके हैं। बुमराह ने सेंचुरियन टेस्ट में 5 विकेट हासिल किए थे जबकि शमी को आठ विकेट मिले थे जिसमें पहली पारी में लिए गए 5 विकेट भी शामिल थे। भारत के वरिष्ठ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में अपनी दूसरी पोजीशन बरकरार रखी है।

अफ्रीकी गेंदबाजों की बात करें तो कैगिसो रबाडा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठी पोजीशन पर बरकरार हैं, उन्होंने सेंचुरियन में 7 विकेट चटकाए थे और उनके जोड़ीदार तेज गेंदबाज लूंगी नगिदी 16 स्लॉट हासिल करने के बाद इस लिस्ट में तीसवें स्थान पर बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट में 8 विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभाशाली डेब्युटेंट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्क येन्सन अभी इस रैंकिंग में 97वें स्थान पर हैं।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 14:46 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+