अजहरूद्दीन अपनी फिल्म के लिए परेशान
मुम्बई, 15 दिसंबरः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन की नींदें फिर उड़ी हुई हैं, लेकिन इस बार कारण मैच फिक्सिंग नहीं बल्कि उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'शून्य" है. मैच फिक्सिंग पर बनी इस फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक और यहां तक की सेंसर बोर्ड को भेजे नोटिस में अजहर ने फिल्म से पहले 'डिसक्लेमर" दिखाने की मांग की है.इंडिगो बैनर के तले बनी यह फिन्म 'मैच फिक्सिंग" पर आधारित है और अब पर्दे पर आने को तैयार है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आजीवन प्रतिबंध झेल रहे अजहर को यह डर सता रहा है कि कहीं इस फिल्म को देखने वाले यह न समझ लें कि यह फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है.
अजहर ने फिल्म की शुरूआत में डिसक्लेमर की मांग को लेकर सेंसर बोर्ड को एक नोटिस भेजा है. इस संबंध में अजहर के वकील वैभव कृष्णा ने कहा कि अखबारों में खबरें आ रही थी कि यह फिल्म अजहर के जीवन पर आधारित है. इस आधार पर हमने सभी संबंधित लोगों को नोटिस भेजा है. हमने उनसे पूछा है कि फिल्म को बनाने से पहले आपने अजहर से कोई इजाजत नहीं ली, तो आखिर किस आधार पर यह फिल्म बनाई गई है. अटकलों के आधार पर आप कुछ भी बना नहीं सकते, जिससे कि आप किसी पर आक्षेप या लांछन लगा सकें.
उल्लेखनीय है कि मैच फिक्सिंग के ही चलते देश के सबसे सफल कप्तान और 'कलाई के जादूगर" अजहर को अपना बल्ला खूंटी पर टांगना पड़ा था. अजहर की मांग है कि फिल्म की शुरूआत में यह साफ-साफ लिखा जाए कि इस फिल्म का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है और इसके सारे किरदार काल्पनिक हैं. फिल्म के निर्माता और निर्देशक को अजहर की इस मांग से कोई एतराज नहीं है.
फिल्म की निर्माता डीना दत्तानी ने कहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है. इसकी शुरूआत में डिसक्लेमर लगाने से हमें कोई एतराज नहीं है. उधर सेंसर बोर्ड का यह दावा है कि फिल्म को प्रमाण-पत्र देते वक्त जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रीनिंग देखी थी, तब फिल्म में इस तरह का कोई डिसक्लेमर नहीं था. लेकिन फिल्म निर्माता ने यह वादा किया था कि फिल्म डिसक्लेमर के साथ ही पर्दे पर आएगी.
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये ने अजहर पर मैच फिक्सिंग के लिए सट्टेबाज से मिलवाने का आरोप लगाया था. जांच के बाद दोषी पाए जाने पर अजहर पर क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी गई थी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications