Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PHOTOS: गांगुली की बेटी ने करवाया फोटोशूट, पापा के साथ यूं दिए पोज

नई दिल्ली। हमेशा से टीम इंडिया के खिलाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र होते हैं, भारत जैसे देश में तो क्रिकेटर्स देवताओं की तरह पूजे जाते हैं क्योंकि हमारे देश में ये महज केवल एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म है इसलिए क्रिकेटर्स भले ही क्रिकेट कि पिच से रिटायर हों लेकिन लोगों के दिलों से कभी भी रिटायर नहीं होते हैं।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

ऐसे ही एक क्रिकेटर का नाम है सौरव गांगुली, जो भले ही आज क्रिकेट के मैदान पर बल्ला चलाते नजर नहीं आते हैं, लेकिन देश के लोग उन्हें आज भी पहले की ही तरह मोहब्बत करते हैं।

बाप-बेटी की शान में

बाप-बेटी की शान में

इसलिए जब गांगुली ने अपनी 16 साल की बेटी सना के साथ अपना पहला एड शूट किया तो सोशल मीडिया पर बाप-बेटी की शान में लोगों ने कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए।

 क्रिकेट प्रेमी भावुक भी हुए और खुश भी

क्रिकेट प्रेमी भावुक भी हुए और खुश भी

महज कुछ साल पहले जो बेटी गांगुली की गोद में नजर आती थी, वो आज अपने पापा के साथ ज्वैलरी के एड में नजर आ रही थी, जिसे देखकर गांगुली के फैंस और क्रिकेट प्रेमी भावुक भी हुए और खुश भी।

ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली

ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली

सना का ये पहला एड शूट था, इस एड शूट की तस्वीरें खुद उनकी मां और जानी -मानी ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की हैं, डोना ने लिखा My little Sana doing her first shoot with daddy।

पिंक कलर की गोल्डेन बार्डर वाली साड़ी

पिंक कलर की गोल्डेन बार्डर वाली साड़ी

आपको बता दें कि सना ने इस एड में पिंक कलर की गोल्डेन बार्डर वाली साड़ी पहनी है और गांगुली ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामे में नजर आ रहे हैं। कहना गलत ना होगा कि सना बहुत ज्यादा ही प्यारी और खूबसूरत है, सोशल मीडिया पर लोगों ने बाप-बेटी के लिए काफी अच्छी बातें लिखी हैं।

गांगुली और डोना दोनों ने प्रेमविवाह किया था

गांगुली और डोना दोनों ने प्रेमविवाह किया था

गौरतलब है कि गांगुली और डोना दोनों ने प्रेमविवाह किया था, दोनों के प्रेम की निशानी है सना, सना भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्ट्रागाम अकाउंट पर आप उनकी मम्मी-पापा के साथ की बहुत सारी तस्वीरें देख सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+