For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी को पीछे छोड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

नई दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिये भले ही साल 2020 किसी बुरे सपने से कम न रहा हो लेकिन साल 2021 में वो इसकी पूरी भरपाई करते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैच जिताऊ पारियां खेलने से शुरू हुए पंत के इस सफर ने इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में कमाल जारी रखा और पहली बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए अंकतालिका में टीम को टॉप पर भी बरकरार रखा। ऋषभ पंत ने जनवरी में शुरू किये गये आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड में भी जीत हासिल की और अब अपनी उपलब्धियों के पिटारे में बुधवार को कुछ ऐसा करके दिखाया जो उनसे पहले कोई भी भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज नहीं कर सका है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें ऋषभ पंत ने छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठा पायदान हासिल कर लिया है और साथ ही आईसीसी की टॉप 10 रैंकिंग में जगह बनाने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले भारत के लिये सबसे खतरनाक बल्लेबाजी कर चुके महेंद्र सिंह धोनी भा यह कारनामा करने में कामयाब नहीं हुए थे।

और पढ़ें: 'हमारा खून आपके सिर होगा पीएम', ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर भड़का पूर्व कंगारू खिलाड़ी

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने करियर में सर्वाधिक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के रूप में 19वां स्थान हासिल किया था जो कि इससे पहले भारतीय विकेटकीपर की ओर से हासिल की गई सर्वाधिक टेस्ट रैंकिंग थी। लेकिन ऋषभ पंत ने पिछले 7-8 महीनों में अपनी मेहनत से वो कर दिखाया जो कि दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर सकते थे।

ऋषभ पंत ने महज 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर बता दिया कि वो वाकई में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी हैं लेकिन उन चीजों को करने के लिये आये हैं जो कि धोनी से भी छूट गई थी। आईसीसी की ओर से जारी की ताजी टेस्ट रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई है।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव आने की खबर को दबाना चाहती थी केकेआर, Whats App चैट से लीक हुई खबर

इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली 814 रेटिंग प्वाइंटस के साथ पांचवे तो वहीं पर 747 रेटिंग प्वाइंटस के साथ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऋषभ पंत छठे पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि छठे पायदान पर ऋषभ पंत के साथ रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स भी 747 रेटिंग प्वाइंट के साथ संयुक्त रूप से काबिज हैं। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन 919 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 16:33 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+