For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Rankings: टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर रोहित शर्मा, अश्विन को भी 4 पायदान का फायदा

नई दिल्ली। विशाखापट्टनम के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी का असर सोमवार को जारी हुई आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी देखने को मिला है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर रोहित शर्मा करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गये हैं। रोहित शर्मा ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 36 पायदान की छलांग लगाई और ताजा लिस्ट में 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित के नाम अब 28 टेस्ट में पांच शतक हैं, उन्होंने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 176 और 127 रन की पारियां खेली। इस मैच में भारत ने 203 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

और पढ़ें: रोहित शर्मा की तरह ही फेल हुए ये 14 धुरंधर, फिर बने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

विराट को हुआ नुकसान, पहली बार 900 रेटिंग से नीचे

विराट को हुआ नुकसान, पहली बार 900 रेटिंग से नीचे

वहीं एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। कप्तान विराट कोहली ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है, हालांकि वह जनवरी 2018 के बाद पहली बार 900 अंक से नीचे खिसक गए। उनके अब 899 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष रैंकिंग पर काबिज स्टीव स्मिथ से 38 अंक पीछे हैं।

शमी ,अश्विन ने लगाई छलांग

शमी ,अश्विन ने लगाई छलांग

अन्य सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बाद 38 पायदान का फायदा हुआ, जिससे वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच में आठ विकेट चटकाने के बाद शीर्ष 10 में वापसी की। उन्होंने पहली पारी में 145 रन देकर सात विकेट झटके थे। पहले शीर्ष स्थान पर रह चुके अश्विन ने 14वें स्थान से चार पायदान की छलांग लगाई और वह आल राउंडर सूची में भी शीर्ष पांच में पहुंच गए।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करियर के सर्वश्रेष्ठ 710 अंक से 18वें से 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं तथा वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 14वें स्थान से दो स्थान पीछे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पछाड़कर ऑल राउंडर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। भारत को विशाखापत्तनम में जीत से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 40 अंक का फायदा मिला और अब उसके 160 अंक हैं।

डिकॉक और एल्गर को भी हुआ फायदा

डिकॉक और एल्गर को भी हुआ फायदा

भारत ने वेस्ट इंडीज में सीरीज में 2-0 से जीतने के बाद पूरे 120 अंक हासिल किए थे। न्यू जीलैंड और श्रीलंका की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद 60-60 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से ड्रा के बाद 56-56 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए शतकवीर क्विंटन डि कॉक और डीन एल्गर को फायदा मिला है। डिकॉक चार पायदान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंचकर शीर्ष 10 में शामिल हो गए, जबकि एल्गर को पांच पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 14वें स्थान पर पहुंच गए।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 19:24 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+