For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Rankings: कोहली और स्मिथ में फिर शुरू हुई वर्चस्व की 'जंग'

नई दिल्ली: विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की बीच सर्वश्रेष्ठता की जंग पुरानी है। बीच में स्मिथ पर एक साल का बैन लगाए जाने से दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना पर भी ब्रेक लग गया था। लेकिन स्मिथ अब लौट आए हैं और जिस अंदाज में उन्होंने वापसी की है वह सीधे कोहली की बादशाहत को चुनौती दे रही है। एशेज टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम को जिताने वाले स्मिथ ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ दिया है। और वे विराट कोहली के और करीब पहुंच चुके हैं।

विराट के और करीब पहुंचे स्मिथ-

विराट के और करीब पहुंचे स्मिथ-

फिलहाल स्मिथ ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं और उनके 903 अंक हैं जबकि कोहली 922 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के खाते में 913 अंक हैं और वे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। एशेज के पहले टेस्ट में स्मिथ ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए थे। इस टेस्ट से पहले स्मिथ के 857 अंक थे और वह चौथे स्थान पर बने हुए थे। पुजारा कुल 881 अंकों के साथ अब चौथे स्थान पर हैं और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स 778 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

नाथन लियोन और कमिंस का कमाल

नाथन लियोन और कमिंस का कमाल

गेंदबाजों की बात करें तो नाथन लियोन को एशेज टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट लेने का फायदा मिला है और अब वे 6 ही स्थानों की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। नंबर एक पर तेज गेंदबाज पैट कमिंस बरकरार हैं उन्होंने एशेज टेस्ट में कुल 7 विकेट चटकाए थे। वे 898 अंकों के साथ टॉप पर हैं। रबाडा 851 अंकों के साथ नंबर दो पर बने हुए हैं। जेस्म एंडरसन 831 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। उसके बाद क्रमश वार्नोन फिलैंडर और नील वैगनर का नाम आता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की हेड कोच मिकी आर्थर की छुट्टी, इन दिग्गजों पर भी गिरी गाज

अन्य खिलाड़ियों का हाल-

अन्य खिलाड़ियों का हाल-

भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमशः 6ठें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। जबकि ऑलराउंडर्स की बात करें तो जेसन होल्डर टॉप पर हैं। शाकिब अल हसन को दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में रविंद्र जडेजा तीसरे पायदान पर हैं। जबकि बेन स्टोक्स चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा एशेज टेस्ट में उम्दा प्रदर्शन करने वाले वोक्स को भी फायदा मिला है और वे इस सूची में अपने हमवतन मोइन अली को पछाड़कर नौवें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

Story first published: Wednesday, August 7, 2019, 13:44 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+