दक्षिण अफ्रीका में नहीं भारत में ही सचिन खेलेंगे 200वां टेस्ट
कोलकाता। पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस वर्ष के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना 200वां टेस्ट खेलेंगे लेकिन यह उपलब्धि अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने गृह मैदान मुंबई पर ही हासिल करेंगे। कल हुई बैठक में बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट और पांच वनडे खेलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि सचिन अपना दो सौवां टेस्ट खेलकर सन्यास ले लेंगे। सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता में तो दूसरा मुंबई में होगा।
यह ध्यान देने योग्य है कि पिछली कुछ टेस्ट सीरीज के दौरान सचिन का प्रदर्शन उनकी ख्याति के अनुरूप नहीं रहा है, जिसके बाद उन पर सन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं वह 2011 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। सचिन ने अब तक अपने टेस्ट करिअर के 198 टेस्ट मैंचों में 53.86 के औसत से 15, 837 रन बनाये हैं जिसमें उन्होने 51 शतक लगाये हैं। बीसीसीआई की कल हुई बैठक में संभावित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कोई बात नहीं की गई, इसका कारण दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनातनी का माहौल होना है, हालांकि श्रीनिवासन ने समय पर दौरा होने की बात कही है।
पिछले तीन साल में सचिन का टेस्ट में प्रदर्शन
वह 2010 में शीर्ष पर थे, इस बर्ष उन्होने 14 टेस्ट मैचों में सात शतक समेत 1562 रन बनाये। इसके बाद 2011 में नौ टेस्ट मैचों में 756 रन बनाये। वहीं 2012 के नौ टेस्ट मैचों में वह 357 रन ही बना सके। इस बर्ष सचिन ने 4 टेस्ट खेले और 192 रन ही बना सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
