कास्प्रोविच ने क्रिकेट को अलविदा कहा
मेलबर्न, 7फरवरीः आस्ट्रेलिया की 2004 में भारत पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने आज सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
क्वीन्सलैंड का यह खिलाड़ी रविवार को अपना 36 वां जन्मदिन मनाएगा. इससे एक दिन पहले वह शनिवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में अपना अंतिम मैच खेलेंगे.
कूरियर मेल की रिपोर्ट के अनुसार कास्प्रोविच को लगता है कि अब प्रांत के युवा तेज गेंदबाजों को मौका देने का वक्त आ गया है तथा वह गाबा में अपना अंतिम मैच खेलेंगे. इस तेज गेंदबाज को श्रीलंका और भारत में सफलता के कारण उपमहाद्वीप के विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता था.
आस्ट्रेलिया की 2004 में 35 साल बाद भारत पर उसकी सरजमीं में 2-1 से जीत में कास्प्रोविच ने अहम भूमिका निभायी थी. इस तेज गेंदबाज ने बेंगलूर में खेले गये पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लिये थे.
असल में 2004 की श्रृंखला कास्प्रोविच के उतार चढ़ाव वाले कैरियर में अहम स्थान रखती है. उन्होंने इस सत्र में 47 विकेट लिये तथा उन्हें टीम में ब्रेट ली पर तरजीह दी गयी जो तब 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाते रहे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications