Kabaddi World Cup 2016: अमेरिका को थाईलैंड ने बुरी तरह हराया, सेमीफाइनल के करीब
नई दिल्ली। कबड्डी विश्वकप 2016 टूर्नामेंट जैसे-जैसे समापन के करीब पहुंच रहा है, वैसे ही टीमें खुद का फाइनल की रेस में बरकरार रखने के लिए पूरा दमखम लगा दे रही हैं।
इसी सिलसिले में रविवार को अमेरिका और थाईलैंड के बीच हुए मुकाबले में अमेरिका को हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना ही था। उसने अमेरिका को 69-22 से बुरी तरह हरा दिया।
Twitter War: नरेंद्र मोदी पर भड़के अनुराग कश्यप तो अभिजीत भट्टाचार्य ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी
इस जीत के साथ ही थाईलैंड ग्रुप बी में 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर की टीम बन गई है। कप्तान खॉमसन थॉन्गखाम ने 14 अंक अकेले जुटाए। अमेरिका की टीम पहले हाफ में बेबस नजर आई और महज तीन पॉइंट ही बना सकी। हालांकि, दूसरे हाफ में टीम ने अच्छी कोशिश की।
सूरत: अरविंद केजरीवाल की रैली का सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान को लेकर विरोध, दिखाए गए काले झंडे
थाईलैंड राइडर्स ने पहले तीन मिनट में तीन पॉइंट जुटाकर स्कोर 3-1 कर लिया। इसके बाद अमरीकी कप्तान ट्रॉय बेकन ने एक पॉइंट जोड़ा और स्कोर को 2-3 करा लिया। लेकिन इसके बाद अगले 6 मिनट के खेल में थाईलैंड ने 10 पॉइंट जुटाए और 17-2 की लीड ले ली।
अमेरिका की तरफ से चार्ल्स ने सर्वाधिक 9 पॉइंट बनाए। जबकि 39वें मिनट में थाईलैंड के विचियन को सुपर 10 मिला और स्कोर 63-20 हो गया। इसके बाद अमेरिका की तरफ से दो पॉइंट और जुटाए जा सके और मैच 69-22 से थाईलैंड ने अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
