क्वालीफायर-1: रोहित ब्रिगेड के खिलाफ कोई गलती नहीं करेगी स्मिथ की सेना
मुंबई। आईपीएल 10 के दंगल का आज पहला क्वालीफायर मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और मुंबई इंडियंस के बीच में होगा। ये मैच आज रात 8 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आज का मैच जो जीतेगा वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि जो हारेगा उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में इलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी।

मुकाबला घरेलू मैदान पर
इस सत्र में मुंबई टीम का सफर अभी तक काफी शानदार रहा है, उसने दो बार पुणे की टीम को राउंड रॉबिन मुकाबले में हराया है और इस कारण वो आज भी पुणे को हराने के इरादे से ही मैदान पर उतरेगी। वैसे भी आज का मैच उसके घरेलू मैदान पर हो रहा है, ऐसे में उसे घरेलू दर्शकों का फायदा मिल सकता है।

फोकस सिर्फ जीत पर
तो वहीं दूसरी ओर बेन स्टोक्स के बिना खेल रही पुणे की टीम ने काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद इस सत्र में वापसी की है इसलिए आज के मैच में वो कोई गलती नहीं करना चाहेगी इसलिए आज उसका फोकस सिर्फ जीत पर ही होगा।

पुणे बनाम मुंबई
रोहित की टीम पूरी संतुलित है, उसके पास लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा, हार्दिक पांड्या, कुणा पांड्या, मलिंगा, बुमराह और हरभजन सिंह जैसे सितारे हैंतो वहीं दूसरी ओर स्मिथ के पास राहुल त्रिपाठी, अंजिक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा जैसे हीरे हैं जो मैच को कभी भी पलट सकते हैं।

टीमें (संभावित) :-मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर. विनय कुमार।

टीमें (संभावित) :- राइजिंग पुणे सुपरजाएंट
स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications