Kabaddi World Cup 2016: पोलैंड ने ईरान की मजबूत टीम को दी मात
नई दिल्ली। कबड्डी विश्वकप 2016 में सोमवार को हुए मुकाबले में मजबूत टीम मानी जाने वाली ईरान को पोलैंड के हाथों मुंह की खानी पड़ी। पोलैंड ने दो बार के एशियाई खेल रजत पदक विजेता ईरान को 41-25 से हरा दिया। पोलैंड ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार जीत का स्वाद चखा है।
भुवनेश्वर अस्पताल में आग: राज्य सरकार ने जांच के लिए उठाया यह बड़ा कदम
ईरान जैसी मजबूत टीम को हराकर पोलैंड ने साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं। हालांकि, पोलैंड इससे पहले अपने तीन मैच बड़े अंतर से हार चुका है। पोलैंड की तरफ से पहले हाफ में पियोट पामूलाक और कप्तान माइकल स्पीज्को ने बेहतरीन खेल दिखाया। पहले हाफ के बाद पोलैंड 17-14 के अंतर से आगे चल रहा था।
नीतीश ने अखिलेश यादव को दी यह अहम सलाह, मुलायम सिंह पर कसा तंज
वहीं दूसरे हाफ के खेल में पोलैंड ने ईरान को 24-16 से देखते ही देखते पीछे कर दिया। ईरान ने बाद में कोशिश तो की लेकिन वापसी नहीं कर सका। पोलैंड की बढ़त इस तरह से 30-20 की हो चुकी थी।
इसके बाद पोलैंड ने ईरान को वापसी का मौका ही नहीं दिया। उसने 11 अंक और जोड़ते हुए मैच 41-25 से जीत लिया।
भुवनेश्वर : अस्पताल के ICU में आग लगने से 20 से ज्यादा की मौत, कई झुलसे
पोलैंड के कप्तान माइकल स्पीज्को ने इस मैच में 12 अंक अकेले बनाए। इसके साथ ही पियोट पामूलाक ने नौ अंक अर्जित किए। जबकि जॉन बारानोविक को आठ अंक मिले। ग्रुप बी में उम्मीद थी कि ईरान अपराजेय रहते हुए टॉप सेमीफाइनल में पहुंचेगा।
लेकिन इस मुकाबल ने समीकरण ही बदल दिए हैं। अब अगर थाईलैंड जापान को हरा देता है तो वह टॉप पर रहेगा और सेमीफाइनल में उसका मुकाबल भारत से होगा।
पाक कलाकारों पर भारत में प्रतिबंध की बहस में कूदीं प्रियंका चोपड़ा
ईरान ने इस पूरे टूर्नामेंट में पांच मैचों में से चार जीते हैं और एक मैच हारा है। इसके बावजूद वह अभी ग्रुप बी में टॉप पर है। जबकि थाईलैंड दूसरे स्थान पर है। थाईलैंड और जापान 19 अक्टूबर को एक दूसरे के सामने होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
