नई दिल्ली। तेज और अंधाधुंध क्रिकेट के चलते क्रिकेट की वास्तविकता को हो रहे नुकसान को लेकर विश्व क्रिकेट संचालन संस्था (आईसीसी) सचेत होता नजर आ रहा है। आईसीसी ने विभिन्न टी-20 और टी10 लीग पर लगाम कसने का मन बनाया है। आईसीसी ने इस मुहिम के तहत अगले हफ्ते होने वाली बैठक में इसके लिये भविष्य के नियम और स्वीकृति के बारे में चर्चा करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत के बाद से ही इसी खासी लोकप्रियता हासिल हुई जिसके बाद कई आईसीसी सदस्य देशों ने अपनी-अपनी लीग लांच कर दी। इसके बाद से पांच दिवसीय क्रिकेट और अंतरराष्टीय क्रिकेट पर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।
हाल में ताजा प्रारूप में आईसीसी मान्यता प्राप्त टी10 (10 ओवर प्रति टीम) लीग रही जो पिछले साल शारजाह में खेली गयी थी।आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्योफ एलार्डिस ने बताया कि इस मुद्दे पर 20 अक्टूबर को सिंगापुर में होने वाली बोर्ड की बैठक में चर्चा की जायेगी।उन्होंने मीडिया से कहा, ''अगले हफ्ते हमारी बैठक में टूर्नामेंट के नियमों और स्वीकृति के संबंध में चर्चा की जायेगी। इसके अलावा लीग के लिये खिलाड़ियों को रिलीज करने पर भी चर्चा होगी।''