Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केविन पीटरसन ने बताया किसे बनाना चाहिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का नया कोच

नई दिल्ली। ओटिस गिब्सन को दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया है। विश्व कप दाैरान बुरी तरह से हारने वाली इस टीम के कोचिंग स्टाफ को बदलने का ऐलान अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड कर चुका है। अब ऐसे में यह सवाल भी है कि खराब दाैर से गुजर रही इस टीम को संभालने के लिए कोच पद किसे दिया जाए। इस बीच साउथ अफ्रीका में जन्में और पले-बढ़े इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ी केविन पीटरसन ने उस शख्स का नाम बताया जिसे टीम का कोच बनना चाहिए। ओटिस गिब्सन के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच के लिए

केविन पीटरसन का ऐसा मानना है, कि मार्क बाउचर को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नया कोच बनाना चाहिए। पीटरसन ने ट्वीट कर कहा, "बोर्ड ने ओटिस गिब्सन और पूरे स्टाफ को हटा दिया है और ऐसे में पूरे क्रिकेट जगत में केवल एक आदमी है, जो इस जिम्मेदारी को संभाल सकता है- मार्क बाउचर। उन्होंने यह भी लिखा, 'उनके पास ट्रॉफी है, वह दुनिया भर में सम्मानित हैं और वह एक बेहद शानदार इंसान भी हैं।'

बता दें कि रविवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बयान जारी करके कहा, 'टीम के मौजूदा मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ में आने वाले समय में बड़े बदलाव किए जाएंगे।' बोर्ड के मुताबिक अब टीम के लिए एक मैनेजर चुना जाएगा जो अपना कोचिंग स्टाफ खुद चुनेगा। टीम का मेडिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ भी उन्हीं को रिपोर्ट करेगा। टीम मैनेजर बोर्ड के एक्टिंग डायरेक्ट कॉरी वैन को रिपोर्ट गेंदे। यह बिलकुल फुटबॉल क्लब की तरह होगा जहां टीम मैनेजर ही टीम की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

गिब्सन को 2017 में साउथ अफ्रीका का कोच चुना गया था। टीम के साथ उनका करार अगले महीने खत्म हो रहा है, लेकिन बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ के किसी भी सदस्य का करार ना बढ़ाने का फैसला किया है। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने अपने नौ में से केवल तीन ही मैचों में जीत दर्ज की थी जिसके बाद बोर्ड ने उनका करार ना बढ़ाने का फैसला किया है।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 16:38 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+