भारत की जीत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रहा है सचिन का 16 साल पुराना VIDEO
नई दिल्ली। 16 जून को विश्व कप में हुए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की पटकथा बौछारों से लिखी गई लेकिन ये बारिश की नहीं बल्कि भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से निकले रनों की बारिश थी जिसने पाकिस्तान को ओल्ड ट्रेफर्ड में पूरी तरह से भिगाकर रख दिया। और इस रनों की बरसात के सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हुए रोहित शर्मा जिन्होंने 113 गेंदों का सामना करते 14 चौके और 3 छक्के जड़ने के साथ 140 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्हें इस यादगार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

एक शॉट ने खोल दिया क्रिकेट का पुराना अध्याय
रोहित की इस आकर्षक पारी के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने भारतीय क्रिकेट का कुछ पुराना अध्याय खोलने पर मजबूर कर दिया। दरअसल रोहित ने पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसने 16 साल पहले खेली गई सचिन की पारी की यादें फिर से ताजा कर दी। दरअसल हिटमैन रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में एक खास शॉट हसन अली की गेंद पर जड़ा। यह एक अपरकट शॉट था जिसने ऑफ स्टंप के बाहर गिरी अली की गेंद को सीधे शानदार सिक्स के लिए भेज दिया। इस छक्के ने तमाम क्रिकेट प्रेमियों को 2003 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर द्वारा रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर की बॉल पर लगाए गए एक ऐसे ही शॉट की यादें तुरंत जिंदा कर दी।

सेंचुरियन के सचिन तेंदुलकर
यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में हो रहा था। उस समय शोएब अख्तर काफी तेज गति से गेंदबाजी किया करते थे। उन्होंने सचिन को ठीक ऐसी ही गेंद दी जो हसन अली ने रोहित को दी थी और सचिन ने रोहित जैसा ही शॉट तब खेलकर गेंद को दर्शनीय सिक्सर की ओर भेज दिया था, जो दर्शकों के बीच जाकर गिरा था। यह मैच 1 मार्च, 2003 को खेला गया था। भारत ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। मजेदार बात यह है कि 75 गेंदों में 98 रन बनाने वाले सचिन भी उस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे थे।
|
वायरल हुआ ट्वीट
आईसीसी ने भी इसी तर्ज पर एक ट्वीट किया है। आप इन दोनों खिलाड़ियों के शॉट्स को फ्रेम टू फ्रेम देख सकते हैं। यह ट्वीट पोस्ट करते ही वायरल हो गया है। अमूमन आईसीसी की पोस्ट को बहुत ज्यादा लाइक नहीं मिलते हैं लेकिन यह ट्वीट पहले ही 83 हजार तक लाइक्स प्राप्त कर चुका है।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का यह ट्वीट हुआ वायरल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
