For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने अंडर-19 महिला विश्वकप को किया स्थगित, अब 2 साल बाद होगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। इस साल अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप बांग्लादेश में होना था लेकिन इसे आईसीसी ने जनवरी 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला आईसीसी कमेटी ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में लिया। आईसीसी मीडिया रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है कि आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2021 को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। साथ ही इसमे कहा गया है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते टीमें ठीक से इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी नहीं कर सकीं, जिसकी वजह से इसे स्थगित किया गया है।

आईसीसी की रिलीज में कहा गया है कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए ग्लोबल क्वालिफायर मुकाबला दिसंबर 2021 में खेला जाएगा। महिलाओं की टीम में आईसीसी ने 7 अतिरिक्त खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ की इजाजत दी गई है। जिस तरह से पिछले कुछ समय से कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर के खेल इवेंट प्रभावित हुए हैं, उसे देखते हुए आईसीसी ने अहम टूर्नामेंट में ये बदलाव किए हैं। आईसीसी की बैठक में शेड्यूल के अलावा कई और अहम फैसले लिए गए।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अगुवाई में आईसीसी कमेटी की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक बुलाई गई थी, जिसमे कई अहम मसलों पर चर्चा की गई। इस दौरान डीआरएस के दौरान अंपायर्स कॉल पर भी चर्चा की गई। जिसमे फैसला लिया गया कि अंपायर्स कॉल को बरकरार रखा जाएगा। इसके लिए अनिल कुंबले ने कहा कि क्रिकेट कमेटी ने इस मसले पर चर्चा की है। कुंबले ने कहा कि तकनीक में अनुमान के आधार पर फैसला लिया जाता है और अंपायर्स कॉल के जरिए ही ये हो पाता है, लिहाजा इसका बने रहना जरूरी है।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 11:03 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+