For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC U19 World Cup: अफगानिस्तान ने दी पाक को पटखनी, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड भी जीती

लिंकन। आज से न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा चौकाने वाला परिणाम पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच से निकला। दरअसल अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में 5 विकेट से हराकर करारी शिस्तक दी है। अफगानिस्तान के लिए इकराम अली खिल और डारविश रसूल के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 75 रनों की साझेदारी ने पाकिस्तान की हार की पटकथा लिख डाली।


अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान- संक्षिप्त स्कोर कार्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 47.4 ओवर में 188 पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से रोहेल नजीर ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से कैस अहमद ने 38 रन देकर 3 विकेट, अजमतुल्लाह ने 34 देकर 3 विकेट झटके।

जीत के लिए 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की तरफ से डारविश रसूल ने 76*, इकराम अली खिल 46* ने धमाकेदार पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से हसन खान ने 45 रन देकर 2 विकेट झटके।


जिम्बाब्वे बनाम पापुआ न्यू गिनी- संक्षिप्त स्कोर कार्ड
ये मैच बारिश के कारण 20 ओवर का किया गया। पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। पापुआ न्यू गिनी की तरफ से इगो माहुरू 26, ओविया साम ने 24 रन बनाए वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से वेस्ले मधावीरे ने 19 रन देकर 3 विकेट और मिल्टन शुम्बा ने 19 रन देकर 2 विकेट झटके।

जीत के लिए 96 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज वेस्ले मधावीरे 53 *, ग्रेगरी डॉलर 41* रनों की पारी खेली।


बांग्लादेश बनाम नामीबिया- संक्षिप्त स्कोर कार्ड
20 ओवर के इस खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से सैफ हसन 84, मोहम्मद नईम 60 ने धमाकेदार पारी खेली। नामीबिया की तरफ से डेवाल्ड ने 22 रन देकर 1 विकेट झटका।

जीत के लिए 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 103 रन ही बना सकी। नामीबिया की तरफ से एबेन वैन विक ने 55 रनों की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 12 रन देकर 2 और काजी ओनिक ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके।


न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज- संक्षिप्त स्कोर कार्ड
मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 233 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीगन सिमंस ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रनों की पारी खेली। इसके अलावा किमानी मेलिस ने 78 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से मैथ्यू फिशर ने 61 रन देकर 3 विकेट झटके वहीं रचिन रविंद्र ने 30 रन देकर 3 विकेट झटके।

जीत के लिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ने 39.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मैन ऑफ द मैच बने फिन एलेन ने नाबाद 100 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जैकॉब भुला (83) ने भी शानदार पारी खेली।

Story first published: Saturday, January 13, 2018, 13:45 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+