For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19CWC Preview: पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ भारी है टीम इंडिया का पलड़ा भारी

माउंट माउंगानुइ। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप के अपने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहद मजबूत टीम को 100 रनों से हराकर सफर की शुरुआत करने वाली टीम इंडिया का सामना पापुआ न्यू गिनीया से होगा। वर्ल्डकप ट्रॉफी की दावेदार मानी जाने वाली टीम इंडिया की निगाहें अपने दूसरे मैच में पापुआ न्यू गिनीया को हराकर नॉक ऑउट में प्रवेश करने पर होंगी।

तीन बार के विजेता भारत न टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराकर शानदार शुरूआत की थी। बता दें कि इसके बाद भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होना है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि टीम इंडिया आसानी से नॉक आउट में पहुंच जाएगी।

भारतीय कप्तान पृथ्वी शॉ मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में धमाल मचाकर अंडर-19 वर्ल्डकप खेलने न्यूजीलैंड पहुंचे शॉ ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए पहले ही मैच में कप्तानी पारी खेल डाली। पृथ्वी शॉ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली।

शॉ, मनजोत कालरा और शुभमान गिल जहां बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं तेज गेंदबाजी में शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी ने अपने पहले ही मैच में बड़े से बड़े दिग्गज को अपना मुरीद बना दिया। एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद खुद को साबित करने को बेताब भारतीय टीम ने शुरूआती मैच से ही अपने तेवर जाहिर कर दिये हैं। हालांकि टीम इंडिया पापुआ न्यू गिनीया को हल्के में नहीं लेना चाहेंगी।

क्योंकि पापुआ न्यू गिनीया ने पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर में अपराजेय रहकर आठवीं बार विश्व कप में जगह बनाई है। राहुल द्रविड़ के अंडर में टीम इंडिया ने पिछले काफी समय में शानदार प्रदर्शन किया है।

टीमें :
भारत : पृथ्वी शॉ ( कप्तान ), शुभमान गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाइ, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, ईशान पोरेल, हिमांशु राणा, अनुकूल राय, शिवम मावी, शिवा सिंह।

पापुआ न्यू गिनीया : सेमा कामिया ( कप्तान ), ऐसा इका, जेम्स ताउ, ताउ तोआ नोउ, नोउ रारूआ, इगो माहुरू, सिमोन अताइ, लेके मोरिया, वागी काराहो, केवाउ ताउ, हीगी तोउआ, दोउरे ऐगा, ओविया सैम, सिनाका अरूआ, बोगे अरूआ।

Story first published: Monday, January 15, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+