Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC U19 World Cup: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी द्रविड़ की 'पृथ्वी सेना'

लिंकन। न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्डकप का आगाज शनिवार से हो चुका है और टीम अपने पहले मुकाबले के लिए तैयार है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला रविवार (14 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी। इस साल टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक भारत और ऑस्ट्रेलिया जब आमने सामने होंगी तो सभी की निगाहें कई युवा सितारों पर रहेंगी। ग्रुप बी में यह दोनों टीमें सबसे मजबूत हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों ही टीमों ने तीन-तीन बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप जीता है। विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, शिखर धवन जैसे खिलाड़ी अंडर-19 से निकले सितारे हैं।

अब राहुल द्रविड़ की कोचिंग और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया के सामने इस टूर्नामेंट में उस इतिहास को दोहराने की चुनौती होगी जो इससे पहले भारतीय टीम ने तीन बार रचा है। राहुल द्रविड़ लंबे वक्त से इस टीम को कोचिंग दे रहे हैं और माना जा रहा है कि इस टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। टीम की सबसे बड़ी ताकत इसके कप्तान पृथ्वी शॉ हैं। शॉ स्कूल क्रिकेट में 546 रन की जोरदार पारी खेल चुके हैं और उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच शतक दर्ज हैं।

शॉ के अलावा हिमांशु राणा और पंजाब के बल्लेबाज शुभनम गिल पर भी निगाहें होंगी। मिडिल ऑर्डर में अंकुल रॉय और अभिषेक शर्मा पर भारतीय रन स्कोर को मजबूती देने पर होगी। गेदबाजी के मोर्चे पर बंगाल के इशान पोरेल और शिवन मावी से काफी उम्मीदें होंगी। इन दोनों ही तेज गेंदबाजों ने भरतीय डॉमेस्टिक सर्किल काफी प्रभावित किया है।

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो भारतीय मूल के कप्तान जेसन सांघा की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड के बेटे विल सदरलैंड भी इस टीम में शामिल हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के युवा टैलेंट हैं। जिनसे काफी उम्मीदें हैं।

टीम स्क्वॉडः-
भारत: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुबमन गिल, आर्यन जुल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, मंजूत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, ईशान पोरेल, हिमांशु राणा, अनुकूल रॉय, शिवम मवी, शिवा सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: जेसन संघ (कप्तान), विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, मैक्स ब्रायंट, जैक एडवर्ड्स, जैक इवांस, जारोड फ्रीमैन, रयान हैडली, बैक्सटर होल्ट, नेथन मैकस्नी, जोनाथन मेर्लो, लॉयड पोप, जेसन रैल्स्टन, परम उप्पल, ऑस्टिन वॉ।

Story first published: Saturday, January 13, 2018, 16:37 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+