For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC U-19 World Cup: हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान से टीम इंडिया की टक्कर

नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीमं इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान ने होगा। मुकाबला बेहद हाई वोल्टेज होने वाला है। तीन बार से आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की चैंपियन रही टीम इंडिया इस बार पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में पाकिस्तान से भिड़ेगी। टीम की निगाहें फाइनल पर है तो वहीं पाकिस्तान का भी प्रदर्शन इस पूरे वर्ल्ड कप में रोमांचक रहा है।

अब तक अपने चारों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा है। वहीं पाकिस्तान ने भी अपने पहले मुकाबले में हारने के बाद टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी तीनों मैचों में लगातार जीत हासिल की है। ऐसे में दोनों में से किसी भी टीम को कम आंकना सही नहीं होगा।

पाक के गेंदबाज शाहीन अफरीदी कमाल के फॉर्म में हैं तो वहीं जारियाब आसिफ ने मध्यम क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी करके टीम को हार से बचाया है। भले ही पाकिस्तान के खिलाड़ी बेहत प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भारत का पलड़ा भारी है। अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन किया है और लोगों को सेमीफाइनल में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम को एक बार फिर से अपने स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, शुभम गिल और हार्दिक देसाई से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है। अब एक नजर डालते हैं दोनों ही देशों के टीमों पर...

भारतीय टीम

पृथ्वी शॉ(कप्तान), शुभमन गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, ईशान पोरेल, हिमांशु राणा, अनुकूल राय, शिवम मावी, शिवा सिंह।

पाकिस्तान की टीम

हसन खान (कप्तान), रोहेल नजीर, मोहम्मद अली खान, अली जरियाब, अम्माद आलम, अर्शद इकबाल, इमरान शाह, मोहम्मद ताहा, मोहम्मद मोहसिन खान, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद जैद, मुनीर रियाज, साद खान, शाहीन अफरीदी, सुलेमान शफकत।

Story first published: Tuesday, January 30, 2018, 6:02 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+