For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 CWC: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की गाली-गलौच पर जानें क्या बोले कप्तान प्रियम गर्ग

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने भारत को हराकर इतिहास के सुनहरे पन्नों पर अपना नाम लिख दिया और पहली बार विश्व चैम्पियन बनने का मुकाम हासिल किया। रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने भारत को 3 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि मैच के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के रवैये से उनकी जीत की वाहवाही से ज्यादा उनके दुर्व्यवहार की आलोचना होने लगी है।

और पढ़ें: U19 CWC: जीत के नशे में चूर बांग्लादेशी खिलाड़ियोंं ने भारतीय टीम से की बदसलूकी, वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल पहली बार विश्व चैम्पियन बनने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने आक्रोश में आकर भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी और रिपोर्ट के अनुसार कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय प्लेयर्स के साथ गाली-गलौच और धक्का-मुक्की जैसा करने का वीडियो सामने आया है। अब मैच के बाद भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग इस पूरे वाकये पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

और पढ़ें: 5 साल बाद मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, एलिसा पैरी की पहली गेंद पर लगाया चौका

बांग्लादेशी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत पर जानें क्या बोले कप्तान प्रियम गर्ग

बांग्लादेशी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत पर जानें क्या बोले कप्तान प्रियम गर्ग

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के मैच के बाद नकारात्मक रवैये और गाली गलौच वाले व्यव्हार को लेकर भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने अफसोस जताया और कहा कि यह एक डर्टी हरकत थी। क्रिकइंन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार जब प्रियम गर्ग से इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह काफी डर्टी था।

प्रियम गर्ग ने कहा, 'हम सहज थे। हमने यही सोचा कि यह खेल का हिस्सा है- आप कुछ जीतते हैं और कुछ हार जाते हैं। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया 'डर्टी' (गंदी) थी। मैं समझता हूं यह नहीं होना चाहिए था। लेकिन ठीक है।'

आईसीसी कर सकता है बड़ी कार्रवाई

आईसीसी कर सकता है बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि अनुशासन से जुड़े मामलों पर आईसीसी काफी गंभीर रवैया अपनाती है। ऐसे में यह देखना होगा की आईसीसी बांग्लादेशी प्लेयर्स के इस रवैये पर क्या फैसला सुनायेगी। हालांकि आईसीसी इस मसले पर काफी गंभीर है और सोमवार को इस मसले पर अपना फैसला सुना सकती है।

फिलहाल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच के रेफरी ग्रीम लैबोय की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बांग्लादेशी कप्तान ने शर्मनाक हरकत के लिये मांगी थी माफी

बांग्लादेशी कप्तान ने शर्मनाक हरकत के लिये मांगी थी माफी

वहीं बांग्लादेशी खिलाड़ियों की ओर से गैर-जरूरी आक्रामकता और नेगेटिव बिहेवियर के लिये कप्तान अकबर अली पहले ही माफी मांग चुके हैं।

बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने इस शर्मनाक घटना के लिए माफी मांगते हुए कहा, 'क्रिकेट को एक जेंटलमैन गेम के रूप में जाना जाता है। यहां जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिये था। हमारे कुछ खिलाड़ी पहली बार खिताब जीतने के बाद कुछ ज्यादा भावुक हो गई थी और जोश में होश खो बैठी। ऐसे में मैं अपनी टीम के रवैये के लिये पूरी टीम की तरफ से माफी मांगता हूं।'

मैच के दौरान खिलाड़ियों से की गाली-गलौच और धक्का मुक्की

बांग्लादेश ने इस खिताब को जीतकर पहली बार आईसीसी मे किसी भी स्तर पर कोई चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया है। मैच खत्म होने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जश्न मनाने के दौरान सारी हदें पार कर दी और भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर भिड़ गये।

बांग्लादेश के खिलाड़ी इस घटना से पहले भी मैच में अपनी फील्डिंग के दौरान भारतीय बल्लेबाजों से भिड़ रहे थे। वह हर बार आक्रामकता दिखा रहे थे लेकिन मैच के बाद तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दीं और भारतीय खिलाड़ियों से गाली-गलौच की और उनकी टीम के दो खिलाड़ी तो धक्कामुक्की करते दिखाई दिये।

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 12:17 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+