Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'डिटोक्स योर ईगो' बुक पढ़ते दिखे कोहली तो फैन ने दी कूड़े में फेंकने की सलाह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने अहंकार के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कईयों का मानना है कि उनका अहंकार ही उनकी कामयाबी की वजह है। विंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वह जल्दी पवेलियन लाैट गए। पवेलियन लाैटने के बाद कोहली ड्रेसिंग रूम की बालकनी में "डिटोक्स योर ईगो" सेवन इजी स्टेप्स को अचीविंग फ्रीडम, हेप्पीनेस एंड सक्सेस इन योर लाइफ" नाम की बुक पढ़ते नजर आए। किताब पढ़ते हुए फोटो जैसे ही सामने आई तो फैंस ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिए।

कुछ फैंस का मानना था कि एक बहुत जरुरी इंसान के लिए बहुत जरुरी किताब, वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह तो ये सोच रहे हैं कि विराट कोहली को इस किताब को पढ़ने की सलाह किसने दी होगी। साल 2017 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कप्तान मिताली राज ने किताब पढ़ते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद मिताली राज ने बताया था कि किताब पढ़ने से उन्हें मैदान का तनाव कम करने में काफी मदद मिलती है।

जॉन्स नाम के ट्विटर यूजर ने मिताली राज और विराट कोहली फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "विराट कोहली महिला कप्तान मिताली राज बनने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय कप्तान के बीच किताब पढ़ने का ट्रैंड जारी है।"

इंडियन स्पोर्ट्स फैन ने विराट और एक अन्य क्रिकेटर का फोटो पोस्ट किया जिसमें दोनों यही किताब पढ़ते देखे जा सकते हैं। यूजर ने लिखा, "आखिरकार कप्तान कोहली ने डिटोक्स योर ईगो किताब पढ़ने का फैसला कर ही लिया जिसकी उन्हें बहुत जरूरत थी। ये पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर इस किताब को पढ़ रहा है।" लॉस्ट नाम के यूजर ने लिखा, "कोई कोहली से उस किताब को कूड़ेदान में फेंकने के लिए कहो। विराट आज जो भी है वो इसी इगो की वजह से है। चिंतन ने लिखा, "विराट एक सही किताब पढ़ रहे हैं।"

एंटीगा टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 297 रनों पर सिमट गई। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज टीम भी भारतीय अटैक के सामने कमजोर नजर आई और दिन का खेल समाप्त होने तक कैरेबियाई टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए। मेजबान टीम अभी भी भारत से 108 रन पीछे हैं। ईशांत शर्मा ने 42 रन देकर पांच विकेट लिए।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 13:05 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+