Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC की पड़ी IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट पर नजर, BCCI ने यूं जवाब देकर खत्म की अपनी बात

नई दिल्ली। भारत में हर साल आईपीएल टूर्नामेंट करवाया जाता है जहां दुनियाभर के खिलाड़ियों को एकसाथ खेलने का माैका मिलता है। इस टूर्नामेंट के अभी तक 11 सीजन हो चुके हैं जो बीसीसीआई की देखरेख में करवाए गए। वहीं अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) की नजर लोकप्रिय हो चुके आईपीएल पर पड़ी है। आईसीसी चाहती है कि वो सब पता चले जो इस लीग में चलता है। लेकिन बीसीसीआई ने साफ-साफ जवाब देते हुए आईसीसी द्वारा आईपीएल पर 'नजर' रखने की मंशा पर पानी फेर दिया है।

बीसीसीआई ने यूं दिया जवाब
बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल रणजी मैचों की तरह घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है। खबरों के मुताबिक, दुबई में हुई मीटिंग में यह बात उठी थी। तब बीसीसीआई की तरफ से सीईओ राहुल जोहरी ने इसपर असहमति जताई। बीसीसीआई की तरफ से कहा गया है कि जैसे रणजी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में उसका कोई रोल नहीं होता वैसा ही आईपीएल में भी नहीं हो सकता। फिलहाल आईसीसी को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज से जवाब आना बाकी है। वहां बिग बैश, कैरेबियाई प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट अच्छा कर रहे हैं।

आईसीसी बना रहा है ये पाॅलिसी
दुनियाभर में कई टी20 लीग आयोजित करवाई जाती हैं। अब आईसीसी ऐसी पाॅलिसी बनाने की कोशिश कर रहा है जिसमें वह माैजूदा और आने वाली प्राइवेट टी20 लीग पर नजर रख सके। आईसीसी के मुताबिक, वह दुनियाभर में चल रही विभिन्न लीग्स पर अधिक कंट्रोल रखना चाहती है, यह लीग्स कैसे कार्य करती हैं वह आईसीसी जानना चाहती है। फिलहाल बीसीसीआई ने उनकी इस बात से सहमत नहीं है। उन्होंने आईसीसी को साफ संकेत दे दिए कि आप हमारी लीग में दखल नहीं दे सकते हैं। बता दें कि आईपीएल का पहला सीजन 2008 में करवाया गया था। अब इसका 12 सीजन 23 मार्च को शुरू होगा, जिसके चेयरमैन राजीव शुक्ला हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं है।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 10:22 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+