For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी की चेतावनी, विश्व कप के दौरान इस तरह की धोखाधड़ी से रहें सावधान!

नई दिल्ली। आईसीसी ने गुरूवार को फैंस को चेताते हुए एक संदेश जारी किया है। यह चेतावनी आगामी विश्व कप को लेकर है जिससे संबंधित झूठी खबरों के लिए आईसीसी को यह चेतावनी को जारी करनी पड़ी है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने फैंस को जागरूक करते हुए कहा आगामी विश्व कप से जुड़ी हुई कोई लॉटरी, प्रमोशन और प्रतियोगिता नहीं चल रही है। इसलिए इस तरह की किसी बात पर ध्यान ना दें। बता दें यह विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो जा रहा है।

आईसीसी ने इसके साथ ही किसी भी तरह की धोखाधड़ी से संबंधित बात की रिपोर्ट करने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। आईसीसी के मुताबिक अगर यूके में विश्व कप से संबंधित किसी धोखीबाजी में फंसाने वाली मेल आती है तो आप 0300 123 2040 पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि अगर मामला यूके से बाहर का है तो आप [email protected] पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही आईसीसी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि आपसे आपकी किसी तरह की कोई गोपनीय सूचना मेल पर नहीं मांगी जाएगी।

गौरतलब है कि जब भी विश्व कप जैसे बड़े ग्लोबल आयोजन होते हैं तब उनसे जुड़े हुए स्कैम भी काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए फैंस को सतर्क किया जा रहा है। आईसीसी ने कहा, 'अवैध स्कैमर लोगों से संपर्क करते हैं, कई बार ई-मेल का ही इस्तेमाल होता है। आपसे कहा जाता है कि अमुक लॉटरी में आपकी किस्मत खुल गई है। इसलिए आप अपना नाम, पता, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट संबंधी जानकारियां साझा कीजिए। यहीं नहीं जिसको फंसाया जाता है उससे प्राइज मनी देने के लिए फीस भी वसूली जाती है।' इसके अलावा आईसीसी ने यह भी कहा है कि ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ कुछ कार्रवाई जरूर करें।

Story first published: Friday, March 1, 2019, 12:26 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+