मेलबर्न। जी हां साथियों अब आपके ब्यूटिफूल हॉट इश्कजादे विराट-अनुष्का मेलबर्न की गलियों में खुलेआम साथ-साथ घूमते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि बीसीसीआई ने अपना वादा पूरा कर दिया है और उसने टीम इंडिया के खिलाडियों को अपने साथ पत्नी या गर्लफ्रेंड को रखने की अनुमति दे दी है।
मालूम हो कि बीसीसीआई ने पहले खिलाडियों को अपने साथ पत्नी या गर्लफ्रेंड को रखने से रोका था और कहा था कि जब तक वो नॉक आउट में नहीं पहुंचेगी तब तक उसे अपनी पत्नी और प्रेमिकाओं से दूर रहना होगा लेकिन अब टीम इंडिया नॉक आउट में पहुंच चुकी है इसलिए उसने अपना वादा पूरा कर दिया है।
इसलिए कहा जा रहा है कि हो सकता है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आपको मेलबर्न में घूमते हुए नजर आयें क्योंकि अनुष्का शर्मा की भी फिल्म एनएच10 भी अब रिलीज हो चुकी है और अब उनके पास टाइम ही टाइम ही है ऐसे में हो सकता है कि वो अपने विराट की हौसला अफजाई के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच जाए।
तो 'इस रिपोर्ट' ने बनाया विराट को 'एंग्रीमैन' और पत्रकार को खानी पड़ी गालियां
वैसे अनुमान यह भी है कि अब शायद धोनी की पत्नी साक्षी भी अपनी नवजात जिवा को लेकर आस्ट्रेलिया जा सकती हैं क्योंकि धोनी विश्वकप की वजह से अभी तक अपनी बेटी को गोद में उठा नहीं पाये हैं। खैर देखते हैं कि बीसीसीआई के इस फैसले के बाद कौन सा जोड़ा आस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है?