For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Awards: साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर की रेस में स्मृति मंधाना का नाम शामिल

नई दिल्लीः भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया है।

मंधाना को गुरुवार को महिला टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए भी नोमिनेट किया गया था।

मंधाना को इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली और आयरलैंड की गैबी लुईस के साथ टॉप अवॉर्ड के लिए चुना गया था। यह अवॉर्ड 2021 के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को दिया जाता है। विजेता की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।

25 वर्षीय दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने इस साल के दौरान 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 855 रन बनाए हैं।

मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में 78 रन की शानदार पारी खेली जो ड्रॉ पर समाप्त हुई।

मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट शतक भी बनाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपना पहला शतक (127) ठोककर भारत के पहले गुलाबी गेंद के टेस्ट को और भी यादगार बना दिया। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

21 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.44 के औसत से एक शतक और आठ अर्धशतकों के साथ 872 रन के साथ, इंग्लैंड की ब्यूमोंट कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनी हैं।

दक्षिण अफ्रीका की ली ने 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57.6 की औसत से एक शतक और सात अर्धशतकों के साथ 864 रन बनाए

आयरलैंड की लुईस लुईस ने 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 52 की औसत से एक शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 624 रन बनाए।

Story first published: Saturday, January 1, 2022, 8:46 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+