Women's T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार जीता खिताब, भारत का सपना टूटा
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। भारत ये मुकाबला 85 रन से हार गया। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल में छाप नहीं छोड़ सकी। भारतीय टीम के ना तो बल्लेबाज और ना ही गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन कर पाए। टीम इंडिया की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 99 रन ऑल आउट हो गई
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। आस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर एलिसा हैली के शानदार अर्धशतक की बदाैलत भारत के सामने 4 विकेट खोकर 185 रनों का लक्ष्य रखा। एलिसा ने 39 गेंदों में 75 रन ठोके, जिसमें 7 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा बैथ मूनी ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली।
दिप्ती शर्मा ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि पूनम यादव व राधा यादव को 1-1 विकेट मिला। शिखा पांडे सबसे महंगी साबित हुईं जिन्होंने 4 ओवर में 52 रन लुटाए।
मेजबान टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी जबकि भारतीय टीम पहली बार फाइनल खेल रही थी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और ऋचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगान स्कट ने चार और जेस जोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया, राधा यादव, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष में से।
ऑस्ट्रेलिया : मेग लैनिंग (कप्तान) राचेल हेन्स, मेगन स्कट, एलिसा हीली, एलिस पेरी, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिन्स, बेथ मूनी, निकोला केरी, एश्लीग गार्डनर, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एरिन बर्न्स, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड में से।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
