
एड़ी-चोटी का दम
दोनों ही टीमें आज का मैच जीतने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा देंगी क्योंकि उन्हें भी पता है कि उनकी एक गलती उनकी अब तक की सारी मेहनत पर पानी फेर देगी।

इंग्लिश टीम
जहां तक इंग्लिश टीम की बात है वो मानसिक रूप से भले ही काफी मजबूती महसूस कर रही हो लेकिन उसे भी पता है कि अफ्रीका की टीम उसका गणित कभी भी बिगाड़ सकती है। अपने पहले मैच में भारत से मात खाने के बाद उसने लीग दौर में जरूर दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी लेकिन आज वो उसे हल्के में नहीं लेगी।

पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं
तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की सबसे अच्छी बात यह है कि उसकी टीम इस समय संतुलित है और हमेशा हर मैच को नए मैच की तरह खेलती है और पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं रहती है, इंग्लैंड के लिए चुनौती होगा दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और लेग स्पिनर डेन वान निएकेक से निपटना रहेगा। उम्मीद के मुताबिक आज का मैच काफी दिलचस्प होगा।

टीम: दक्षिण अफ्रीका
डेन वान निएकेक (कप्तान), तृषा चेट्टी, मोसेलिने डेनिएल्स, नाडिने डे क्लार्क, मिग्नोन डु प्रीज, शबनिम इसमाइल, मारिजाने कैप, अयाबोंगा खाका, ओडिने कस्र्टन, मासाबाटा क्लास, लिजेली ली, सुने लुस, राइसिबे टोजाखे, चोले ट्रायोन और लॉरा वोलवार्डट।

टीम: इंग्लैंड
हीथर नाइट (कप्तान), टैमनिस बेयुमोंट, कैथरीन ब्रंट, जॉर्जिया एलविस, जैनी गन, एलेक्स हार्टले, डेनिएल हाजेले, बेथ लैंग्सटन, लॉरा मार्श, नताली स्टाइवर, एनया श्रूब्सोले, साराह टेलर, फ्रान विल्सन, लॉरेन विनफील्ड और डेनियर व्याट।


Click it and Unblock the Notifications