WWC 2017: कंगारुओं से भिड़ने को तैयार इंडियन आर्मी, मिताली पर निगाहें

ब्रिस्टल। आज आईसीसी महिला विश्व कप के अहम मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम से एक ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है। आज के मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमें अपना एड़ी-चोटी का दम लगा देंगी।

भारत की बैंटिग सॉलिड

भारत की बैंटिग सॉलिड है क्योंकि टीम में मिताली राज समेत स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ी हैं जिनका रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा है। वैसे आज सबकी नजर मिताली राज पर रहेगी क्योंकि आज अगर वो 34 रन बना लें तो वो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम तीनों ही क्षेत्रों में प्रबल है, कप्तान मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की अगुवाई करेंगी। यह अनुभवी खिलाड़ी विश्व कप में खेले 21 मुकाबलों में 72 रन प्रति पारी की औसत से 1,232 रन बना चुकी हैं।

इसलिए भारतीय क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी का आज काफी आक्रामक रूप अपनाना पड़ेगा। इसलिए सबकी नजरें एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा पर रहेंगी। वहीं विकेट के पीछे सुषमा वर्मा की भूमिका भी अहम होगी।

भारतीय टीम पूल में तीसरे स्थान पर

इस समय भारतीय टीम पूल में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के बाद उसे अपने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड से खेलना है। उम्मीद की जानी चाहिए कि भारत अच्छे औसत के साथ अच्छी जीत दर्ज कर सके।

Story first published: Wednesday, July 12, 2017, 14:49 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+