Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक में प्रतिनिधि भेजेगा नीदरलैंड

एम्सटरडम, 2 जुलाई: नीदरलैंड ने 8 अगस्त को बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में अपने शीर्ष प्रतिनिधियों को भेजने का फैसला किया है।

यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य होने के बावजूद यह फैसला लेने वाला नीदरलैंड चुनिंदा देशों में से है। विदेश मंत्री मैक्सिम वर्हेगन ने संसद को उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाले राजनीतिज्ञों और राज्य प्रमुखों की सूची भेज दी है।

समारोह में जाने वालों में प्रधानमंत्री जान पीटर बाकेनेंदे, राजकुमार विलेम एलेक्जेंडर और उनकी पत्नी मैक्सिमा शामिल हैं। इससे पहले राजकुमार विलेम ने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य होने के नाते उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।

ईयू में शामिल 26 देशों में नीदरलैंड के अलावा केवल फिनलैंड, लातविया और रूमानिया ने ही उद्घाटन समारोह में अपने प्रतिनिधि भेजने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+