Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जापान ओपन गोल्फ: जीव की खिताबी जीत

होकायदो (जापान), 28 जुलाई: एक और शानदार गेम और गेल्‍फ में भारत का झण्‍डा लहराया। भारत के गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने भारत का झण्‍डा जापान ओपन गोल्फ में लहराया। उन्‍होंने यह खिताब जीत लिया है।

जीव ने प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम दौर में 6 अंडर पार 66 का जबरदस्त कार्ड खेलते हुए सर्वोच्‍च स्थान हासिल किया। यही नहीं जीत के साथ-साथ जीव ने कुल स्कोर के मामले में प्रतियोगिता के रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने चार दौर में 13 अंडर 275 स्कोर हासिल किया। इससे पहले यह रिकार्ड जापान के गोल्फर लिन चेन के नाम था।

शुरुआती दौर में जीव बहुत अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सके। तीसरे दौर में जीव ने एक बार फिर शानदार वापसी की और चौथे स्थान पर पहुंच गए। बैक नाइन में उनका प्रदर्शन देखने लायक रहा, जबकि वह अंतिम चार होल पर तीन बार बर्डी लगाने में सफल हुए। कुल मिलाकर जीव ने चौथे दौर में सात बर्डी लगाई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+