इंग्लिश प्रीमियर लीग : वेस्ट हैम ने चेल्सी को निराश किया
इस ड्रॉ ने चेल्सी को प्रीमियरशिप की टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंचने से रोक दिया। वेस्ट हैम के लिए क्रेग बेलेमी ने मध्यांतर से पहले गोल किया। मध्यांतर के बाद निकोलस एनेल्का ने चेल्सी को बराबरी पर ला दिया।
चेल्सी ने नौ मैचों से अब तक 14 अंक जुटाए हैं। वह तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। लिवरपूल उससे एक अंक अधिक लेकर पहले स्थान पर चल रहा है।
वेस्ट हैम अगर यह मैच दो गोल के अंतर से हार जाता तो वह रेलीगेशन दौर में पहुंच सकता था। चेल्सी के खिलाफ ड्रॉ ने उसकी लाज बचा ली। फिलहाल वह मैनचेस्टर सिटी से ऊपर 16वें स्थान पर काबिज है।
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में न्यूकासल युनाइटेड ने माइकल ओवन, ओबाफेमी मार्टिन्स और डैनी गुथरी के गोलों की मदद से पोर्ट्समाउथ को 3-0 से हराकर रेलीगेशन दौर से बाहर निकल गया।
छह मैचों में यह पोर्ट्समाउथ की पहली हार है। टीमों की तालिका में वह आठवें स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, न्यूकास ने चार लगातार ड्रॉ खेलने के बाद पहली जीत दर्ज की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications