राजकोट में भारत ने इंग्लैंड को धोया
राजकोट, 14 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में रौंधने के बाद पहले ही इंग्लैंड को दबाव में ले चुकी भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में पहले एकदिवसीय मैच में धो कर रख दिया। भारत ने मुकाबले में 158 रनों की जीत दर्ज की।
भारत के 387 रनों के जवाब में मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 229 रन पर समेट दिया। भारतीय खेमे की ओर से गेंदबाजी करने उतरे जहीर खान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। साथ में मुनफ पटेल, आरपी सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने एक-एक विकेट झटके।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान केविन पीटरसन ने सर्वाधिक 63 रनों के साथ मैच बचाने की कोशिशें कीं, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम के तीन बल्लेबाज शून्य पर सिमट गये। बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड के खिलाडि़यों के चेहरे पर दबाव साफ देखने को मिल रहा था।
इससे पहले भारतीय टीम ने आक्रामक पारी खेलते हुए पांच विकेट पर 387 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत को अच्छी शुरुआत देने वाले गौतम गंभीर (51) और वीरेंद्र सहवाग (85) ने पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी खेली। सुरेश रैना ने 43 रन बनाये।
साथ में उतरे युवराज सिंह ने धुआंधार पारी खेलते हुए बादशाहत का परिचय दिया। युवराज सिंह ने 78 गेंदों पर 16 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 137 रन बनाये। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रनों का योगदान दिया लेकिन भारतीय पारी को संवारने का असल श्रेय सलामी बल्लेबाजों को मिलना चाहिए, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 19.5 ओवर में 127 रन जोड़ डाले।
वीरेंद्र सहवाग ने 73 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 85 रन बनाए जबकि गंभीर ने 63 गेंदें खेलकर आठ चौकों की मदद से 51 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा सुरेश रैना भी 44 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाने में सफल रहे। इंग्लैंड की ओर से स्टीव हर्मिसन और समित पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि फ्लिंटॉफ को एक विकेट मिला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications