स्पेन ने डेविस कप फ़ाइनल मुक़ाबला जीता
एक कांटे की फ़ाइनल मुक़ाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर टेनिस के सबसे बड़े ख़िताब माने जाने वाले डेविस कप पर जीत हासिल कर ली है. फ़ाइनल के लिए स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को का अर्जेंटीना के जोस के साथ पाँच सेटों के खेल में कड़ा मुक़ाबला हुआ.
पर अंत में जीत का सेहरा फ़र्नांडो के सिर बंधा और स्पेन के इस खिलाड़ी ने 6-3, 6-7 (3-7) 4-6, 6-2, 6-1 के सेटों से यह जीत अपने नाम कर ली. अर्जेंटीना के लिए यह तीसरा मौका था कि वो डेविस कप अपने नाम कर पाता पर अर्जेंटीना के हाथ से यह तीसरा अवसर भी निकल गया और इस बार का मेज़बान होकर भी वो फ़ाइनल अपने खाते में नहीं ला सका.
इससे पहले 1981 में अमरीका और 2006 में रूस के साथ अर्जेंटीना डेविस कप का फ़ाइनल हार चुका है.
स्पेन के लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी हो गई है क्योंकि स्पेन अपने सबसे शीर्ष खिलाड़ी, रफेल नडाल के बिना ही मैदान में उतरा था.
नडाल अपने घुटने की चोट से परेशान हैं. उन्होंने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुक़ाबला कड़ा था और जैसी स्थितियाँ थीं, उसमें जीतना मुश्किल था पर अर्जेंटीना को उसी की ज़मीन पर, उसी के लोगों की मौजूदगी में हराना एक न भूलाए जा सकने वाले इतिहास की तरह है."
स्पेन के लिए डेविस कप की यह तीसरी जीत है. इससे पहले 2000 और 2004 में भी डेविस कप स्पेन की शोभा बढ़ा चुका है.
पर अंत में जीत का सेहरा फ़र्नांडो के सिर बंधा और स्पेन के इस खिलाड़ी ने 6-3, 6-7 (3-7) 4-6, 6-2, 6-1 के सेटों से यह जीत अपने नाम कर ली. अर्जेंटीना के लिए यह तीसरा मौका था कि वो डेविस कप अपने नाम कर पाता पर अर्जेंटीना के हाथ से यह तीसरा अवसर भी निकल गया और इस बार का मेज़बान होकर भी वो फ़ाइनल अपने खाते में नहीं ला सका.
इससे पहले 1981 में अमरीका और 2006 में रूस के साथ अर्जेंटीना डेविस कप का फ़ाइनल हार चुका है.
नडाल अपने घुटने की चोट से परेशान हैं. उन्होंने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुक़ाबला कड़ा था और जैसी स्थितियाँ थीं, उसमें जीतना मुश्किल था पर अर्जेंटीना को उसी की ज़मीन पर, उसी के लोगों की मौजूदगी में हराना एक न भूलाए जा सकने वाले इतिहास की तरह है."
स्पेन के लिए डेविस कप की यह तीसरी जीत है. इससे पहले 2000 और 2004 में भी डेविस कप स्पेन की शोभा बढ़ा चुका है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
