WWC INDvAUS: वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डर्बी में खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया। जहां एक तरफ रिकॉर्ड 6 बार की विश्वकप विजेता ऑस्ट्रेलिया है तो वहीं दूसरी तरफ केवल एक बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम। मौजूदा विश्वकप में एक मात्र मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंची है।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-
- भारत 36 रन से जीता।
- ऑस्ट्रेलिया को 43 बॉल पर 88 रनों की जरूरत
- 169 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट, जीत के करीब भारत
- 160 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट
- 150 रन पर 6 विकेट
- 136 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट
- ऑस्ट्रेलिया की पारी संभली, स्कोर 100 के पार
- एलिस विलानी ने जड़ा अर्धशतक
- ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई, 21 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा
- 9 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, 9 के स्कोर पर लैनिंग आउट
- 4 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, मूनी आउट
- जीत के लिए 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया
- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 282 रनों का लक्ष्य
- हरमनप्रीत कौर ने खेली तूफानी पारी, 115 गेंदों में बनाए 171 रन।
- भारत का चौथा विकेट गिरा, दीप्ति शर्मा आउट
- हरमनप्रीत की तूफानी पारी, भारत का चौथा विकेट गिरा
- हरमनप्रीत के शतक से बड़े स्कोर की तरफ भारत, 90 गेंदों में ज़ड़ा शतक
- 101 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान मिताली राज आउट
- 35 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, पूनम राउट आउट, स्कोर 35/2
- 6 के स्कोर पर पहले ही ओवर में भारत को लगा झटका, मंधाना आउट
- भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चोट से उबरने के बाद मैच में खेलेंगी।
- पहला पावर प्ले 1-9 ओवर के बीच में होगा और दूसरा बैटिंग टीम के अनुरोध पर।
- दो गेंदबाज 9-9 ओवर कर सकेंगे, जबकि 3 गेंदबाज 8-8 ओवर कर सकेंगे।
- बारिश रुकी, दोनों टीमें 42-42 ओवर खेलेंगी।
- डर्बी में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण टॉस में भी देरी।
- भारतीय महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- पूनम राउत, स्मृति मंधाना, मिताली राज (सी), हरमनप्रीत कौर, दिप्ती शर्मा, वेद कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा (डब्ल्यू), शिखा पांडे, झुलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकान, पूनम यादव।
- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- बेथ मूनी, निकोल बोल्टन, मेग लैनिंग (कप्तान), एलीसे पेरी, एलीज़ विलानी, एलेक्स ब्लैकवेल, एलिसा हैली (कीपर), एशली गार्डनर, जेस जोनासन, मेगन शट, क्रिस्टन बीम।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
