For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी

T-20 वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी

icc women t20 world cup india beat pakistan

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टी-20 विश्वकप के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीन ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। रविवार को गुयाना में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के 7 विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए सर्वाधिक 56 रन मिताली राज ने बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य रखा। 31 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तानी पारी को माहरूफ और डार की जोड़ी ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाए। भारत की ओर से पूनम यादव और हेमलता ने 2-2 विकेट हासिल किए। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने भारत के लिए स्मृति मंधाना और मिताली राज की जोड़ी ने की। भारतीय टीम ने 45 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। पहले विकेट के लिए मंधाना और मिताली के बीच 73 रन की साझेदारी हुई।

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को लगभग एकतरफा मैच में मात दी थी। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिकॉर्ड शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को 35 रनों से मात दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 गेंदों पर 103 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

Story first published: Monday, November 12, 2018, 10:40 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+