WT20 WC: बांग्लादेशी खिलाड़ी के आंखों के काजल ने लूटी सोशल मीडिया की महफिल
नई दिल्ली: आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम के हाथों बांग्लादेशी टीम को 18 रनों की हार सोमवार को झेलनी पड़ी। यह इस प्रतियोगिता में भारत की लगातार दूसरी जीत थी।
बांग्लादेशी महिला टीम भले ही यह मुकाबला हार गई लेकिन इस टीम की एक खिलाड़ी के चर्चे सोशल मीडिया पर खासे मशहूर हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं बांग्लेदश की क्रिकेटर जहांनारा आलम की जो आंखो में काजल लगाकर मैच खेलने पहुंची और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर क्रश बन गई।

जहांनारा आलम की तारीफ
जहांनारा आलम की तारीफ काफी लोग कर रहे हैं। बता दें कि जहांनारा और कोई नहीं बल्कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा टीम का हिस्सा हैं। वो दाएं से मध्यम तेज गति की गेंदबाजी करती हैं और दाए हाथ की बल्लेबाज हैं। जहांनारा के बारे में मशहूर हैं कि वे मैचों के दौरान मैदान पर भी आंखों में काजल लगाकर खेलने उतरती हैं। इसके अलावा उनके चेहरे पर धूप से बचने के लिए लगाई गई व्हाइट क्रीम के जरिए भी उनको आसानी से पहचाना जा सकता है।
IND vs NZ: हर हाल में सीरीज बचाने के लिए भारत को करने होंगे ये 3 बदलाव

आंखों का काजल सोशल मीडिया पर छाया-
हालांकि भारत के खिलाफ जहांनारा कुछ खास नहीं कर पाई। उन्होंने 4 ओवरों में 33 रन दिए और बैटिंग में भी केवल 10 ही रन बना पाईं लेकिन ये उनकी आंखों की खूबसूरती थी जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर एक सनसनी बन गईं। इस दौरान जो प्रतिक्रिया वह कुछ इस तरह से थी-

'क्रश ऑफ द मैच'
क्रिकेट कमेंटेटर मेलिंडा फरेल लिखती हैं- मैं ये जानना चाहती हूं कि जहांनारा आंखों में कौन सा काजल लगाती हैं जो खराब नहीं होता।
एक अन्य यूजर ने लिखा- जहांनारा का आईलाइनर से बेहद प्यार हो गया है।
वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं चाहे नतीजा जो भी हो प्लेयर ऑफ द मैच जहांनारा को ही मिलना चाहिए।
तो वहीं प्लेयर ऑफ द मैच की जगह पर एक उपयोगकर्ता ने ये भी लिख दिया कि जहांनारा आलम को क्रश ऑफ द मैच दे दिया जाना चाहिए।

भारत का जलवा जारी-
इसी बीच इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का जलवा जारी है। भारत ने सोमवार रविवार बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पर्थ में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 रन से मात दी। भारत ने 143 रनों का टारगेट दिया था लेकिन बांग्लादेश की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी।
इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा (39) और जेमिमा रोड्रिगेज (34) ने शानदार बल्लेबाजी और पूनम यादव ने उम्दा गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम आठ विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत की तरफ से पूनम यादव के अलावा शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
