For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

16 साल की शैफाली ने की दुनिया की नंबर वन बॉलर की कुटाई, ओवर में बटोरे इतने रन

Womens T20 WC 2020 : Shafali Verma smashes 16 runs in Megan Schutt's over | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत शानदार हुई है। उन्होंने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 17 रनों से हराकर शानदार आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया को 133 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर उनकी टीम महज 115 रनों पर ढेर होकर 17 रनों से हार गई। पूनम ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं शीखा पांडे ने भी 3 विकेट अपने नाम कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले 16 साल की शैफाली वर्मा ने शुक्रवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को शानदार शुरुआत दी। शैफाली ने सिर्फ 15 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। उन्होंने क्रीज पर अपनी सीमित पारी में कुछ लुभावने शॉट मारे लेकिन यह वो ओवर था जिसमें उन्होंने दुनिया की नंबर 1 टी -20 गेंदबाज मेगन स्कट के खिलाफ 16 रन कूट डाले।

शैफाली वर्मा ने भारत की पारी के चौथे ओवर में 4 चौके मारे। शैफाली ने अपने पहले ओवर में स्कुट को लिया। यह स्कट का पहला ओवर था जिसका युवा महिला बल्लेबाज ने भरपूर फायदा उठाया और शुरुआती दो गेंदों पर चौके जड़ दिए। उसके बाद जब स्क्ट ने फुल गेंदबाजी की तो शैफाली ने कवर की और चौका लगाकर चार रनों की हैट्रिक पूरी कर ली।

शाफाली ने अंत में फाइन लेग पर 16 रन बटोरने साथ ओवर समाप्त किया।

छठे ओवर में शैफाली की शानदार पारी का अंत एलिस पेरी ने कर दिया। शैफाली मिड ऑन पर एक आसान कैच देने के साथ पवेलियन लौट गई।

शैफाली के अलावा भारत ने दिप्ती शर्मा की अहम नाबाद 49 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया के सामने 4 विकेट खोकर 133 रनों का लक्ष्य रखा था। स्मृति मंधाना ने 10 जबकि जेमिमाह रॉड्रिक्स ने 26 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत सिर्फ 2 रन बना सकीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेस रोनासेन 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। एलिस पैरी व एशले गार्डनर 1-1 विकेट मिला।

Story first published: Friday, February 21, 2020, 17:45 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+